करनाल में 4 आतंकियों की गिरफ्तारी का मामला: BFS की स्पेशल टीम ने कई घंटों तक की पूछताछ

Edited By Manisha rana, Updated: 08 May, 2022 11:50 AM

case of arrest 4 terrorists karnal

करनाल जिले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आतंकियों से पूछताछ जारी है। वहीं शनिवार यानि पिछले कल बीएफएस की टीम भी करनाल पहुंची...

करनाल : करनाल जिले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आतंकियों से पूछताछ जारी है। वहीं शनिवार यानि पिछले कल बीएफएस की टीम भी करनाल पहुंची और आतंकियों से कई घंटों तक पूछताछ की। पूछताछ में आतंकियों ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से पाक में बैठा आतंकी हरविंद्र सिंह रिंदा विस्फोटक और नशीले पदार्थ की आपूर्ति करता था।  

PunjabKesari

बता दें कि वीरवार को करनाल जिले के घरौंडा टोल प्लाजा से चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आतंकियों से हथियारों के अलावा बड़ी मात्रा में गोलियां और बारूद बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेशकर 10 दिन की रिमांड पर लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!