विवाहिता को दहेज के लिए जलाने का आरोप, मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 04 Sep, 2019 11:34 AM

case filed for burning married woman for dowry

पुलिस ने गांव बोदीवाली निवासी एक विवाहिता महिला की शिकायत पर दहेज के लिए अपने पति, सास, ससुर पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भट्टूकलां: पुलिस ने गांव बोदीवाली निवासी एक विवाहिता महिला की शिकायत पर दहेज के लिए अपने पति, सास, ससुर पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में पूनम निवासी बोदीवाली ने बताया कि उसने 6 साल पहले गांव के राजकुमार के साथ प्रेम विवाह किया था।

शादी के बाद उससे 3 बेटियां भी हुई। उसने बताया कि एक ही गांव के होने व उसके प्रेम विवाह रचाने के कारण उसका अपने मायके में आना-जाना बंद था। आरोप है कि इस दौरान उसकी सास, ससुर व पति राजकुमार उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। 31 अगस्त की शाम को जब वह चाय बना रही थी, तो उसकी सास ने उसे चाय बनाने से रोक दिया और कहा कि चाय बनाने का सामान वह अपने मायके से लेकर आए। 

जब उसने गुहार लगाई कि उसका मायके में आना जाना नहीं है तो उक्त लोगों ने उसे पकड़ लिया और उससे मारपीट की। इसके बाद उसे घसीटकर घर के आंगन में ले आए और उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। उसके शोर मचाने पर उसके पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना प्रभारी मनदीप सागवान ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!