Edited By Manisha rana, Updated: 25 Nov, 2021 01:29 PM
जिले में ससुराल में घर के बाहर गोली चलाने के मामले में आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से गाड़ी व लाइसेंसी...
भिवानी : जिले में ससुराल में घर के बाहर गोली चलाने के मामले में आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से गाड़ी व लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की है।
शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि वह रिटायर्ड फौजी है और उसकी छोटी बेटी की शादी 2003 में लाखन माजरा निवासी रवींद्र के साथ की थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ समय से उसकी लड़की और दामाद के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था। इसी वजह से उसकी लड़की उनके पास रह रही थी। उसका दामाद रवींद्र उनके घर आया और जान से मारने की धमकी देकर घर के बाहर दो हवाई फायर कर दिए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया है।
हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)