Yamunanagar : अनियंत्रित होकर यमुना नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचे चारों युवक

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jan, 2024 09:00 AM

car went out of control and fell into yamuna canal

धुंध के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। हरियाणा के यमुनानगर में एक तेज रफ्तार कार यमुना नहर में गिर गई। जिसमें चार युवक सवार थे, चारों गाड़ी डूबने से पहले ही सकुशल बाहर निकल आए।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : धुंध के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। हरियाणा के यमुनानगर में एक तेज रफ्तार कार यमुना नहर में गिर गई। जिसमें चार युवक सवार थे, चारों गाड़ी डूबने से पहले ही सकुशल बाहर निकल आए। शनिवार शाम को यमुनानगर के बुढ़िया क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार नियंत्रण खोने से पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। कार पानी में डूब गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया। आनन फानन में कार में सवार चार युवकों को सकुशल बाहर निकाल दिया। हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। उसे भी नहर से निकाल लिया गया। सभी युवक पास के ही गांव खदरी क्षेत्र  के रहने वाले है। यह सभी कार में जगाधरी की ओर से आ रहे थे। जब वह बुढ़िया नहर पुल के पास पहुंचे। कार की गति अधिक होने पर युवक उसे संभाल नहीं सका और आगे मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई। जिससे कार नहर में जा गिरी। हालांकि समय रहते लोगों ने शोर मचा दिया। युवक भी कार के शीशे तोडक़र बाहर निकल आए। बाद में पुलिस पहुंची और कार को बाहर निकलवाया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!