अनाज मंडी में धान चोरी करते हुए महिलाओं को आढ़तियों ने पकड़ा, मंडी प्रधान ने बुलाई पुलिस

Edited By Saurabh Pal, Updated: 11 Oct, 2023 03:14 PM

brokers caught women stealing paddy in grain market

हरियाणा में धान का सीजन पीक पर है। किसान अनाज मंडियों में धान की फसल लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी में आढ़तियों को धान की लिफ्टिंग के साथ-साथ बड़ी मात्रा में हो रही चोरी से भी निपटना पड़ रहा है। बुधवार की अल सुबह मंडी में धान की चोरी करते हुए कुछ महिलाओं...

घरौंडा(विवेक राणा): हरियाणा में धान का सीजन पीक पर है। किसान अनाज मंडियों में धान की फसल लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी में आढ़तियों को धान की लिफ्टिंग के साथ-साथ बड़ी मात्रा में हो रही चोरी से भी निपटना पड़ रहा है। बुधवार की अल सुबह मंडी में धान की चोरी करते हुए कुछ महिलाओं को आढ़तीयों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद आढ़तीयों ने तुरंत मौके पर पुलिस को बुला लिया।

बता दें कि नई नई मंडी में दिन प्रतिदिन धान की चोरी होने की सूचनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंडी प्रधान की माने तो अभी तक  सैकड़ो क्विंटल धान मंडी में चोरी हो चुका है। उनका कहना है कि यह चोरी और कोई नहीं, मंडी में अल सुबह सफाई की नीयत से आने वाली कुछ महिलाएं कर रहीं हैं। ऐसी ही कुछ महिलाओं को आज सुबह चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा भी है। जिनके कब्जे से कई कट्टे धान बरामद हैं।

मंडी प्रधान ने बताया कि मंडी के बैक साइड में ही कुछ लोगों ने धान खरीदने के लिए अपनी दुकानें बनाई हुई हैं, ये महिलाएं सुबह मंडी के कट्टों में से धान चोरी करके इन दुकानों पर बेचती हैं। मंडी से धान चोरी होने की सूचना  मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मंडी प्रधान की शिकायत के आधार पर जांच आरम्भ कर दी है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!