Edited By Mohammad Kumail, Updated: 06 Apr, 2023 05:52 PM

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आपको लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको ऐप की फैसिलिटी दी जा रही है। जिसकी मदद से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट 24 घंण्टे पहले ले सकते हैं।
अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आपको लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको ऐप की फैसिलिटी दी जा रही है। जिसकी मदद से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट 24 घंण्टे पहले ले सकते हैं। लोगों को ऐप पर रिपोर्ट भी ऑनलाइन ही मिलेगी। लेकिन लोगों में इसकी जानकारी न होने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ता है।
24 घंटे पहले करा सकते हैं पंजीकरण
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में पीजीआई की तर्ज पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा दी जा रही है। लेकिन लोगों में इसकी जानकारी न होने की वजह से लोग इसका प्रयोग न के बराबर कर रहे हैं। दरअसल 2 साल पहले स्वास्थ्य विभाग ने HSHRC ऐप लांच किया था। जिसकी मदद से लोग 24 घण्टे पहले पंजीकरण करा सकते हैं। मरीजों को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ता है। लेकिन लोगों को इसकी जानकारी न होने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से सिविल अस्पताल में लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। यहां लोगों को लाइन में लग कर घंण्टो चेकअप के लिए इंतजार करना पड़ता है। वहीं लोगों ने ऐप को लेकर कहा कि ये बेहतर व्यवस्था है। लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इसकी सभी को जानकारी दी जानी चाहिए।
प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं HSHRC ऐप
डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ विनय गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग भी चाहता है कि लोग इस ऐप का प्रयोग करें, ताकि उन्हें व्यवस्था में दिक्क्त न रहे। लेकिन लोगों में इसकी सही जानकारी शायद नहीं पहुंची है। जिसकी वजह से बहुत कम लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं। अंबाला स्वास्थ्य सिविल हस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट का कहना है कि इस ऐप को लोग प्ले स्टोर से डाउनलोड कर के प्रयोग किया जा सकता है। जल्द स्वास्थ्य विभाग लोगों को ऑनलाइन रिपोर्ट भी इसी ऐप पर मुहैया करवाने जा रहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)