Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Mar, 2025 02:40 PM

कुरुक्षेत्र में कलयुगी पिता द्वारा नहर में फेंकी गई 7 वर्षीय बच्ची का शव करनाल के सामभी गांव के नजदीक नहर से बरामद किया गया है। कुत्तों के नोंचने ले बच्ची का चेहरा जख्मी हालत में मिला है।
करनाल : कुरुक्षेत्र में कलयुगी पिता द्वारा नहर में फेंकी गई 7 वर्षीय बच्ची का शव करनाल के सामभी गांव के नजदीक नहर से बरामद किया गया है। कुत्तों के नोंचने ले बच्ची का चेहरा जख्मी हालत में मिला है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को भी बुलाया गया है।
घटना की जानकारी देते हुए चश्मदीद ने बताया कि आज सुबह वह नहर के पास से जा रहा था तभी नहर के किनारे कुत्तों का झुंड शव को नोंच रहा था। पास जाकर देखा तो एक बच्ची का शव था, जिसने स्कूल की वर्दी पहनी थी। तुरंत आसपास के लोगों बुलाया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचे कुरुक्षेत्र पुलिस के जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया 1 मार्च को ललित नाम के व्यक्ति ने अपनी 7 साल की बेटी को नहर में फेंक दिया था। जिसके बाद मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। बच्ची की तलाश गोताखोर और पुलिस की टीमें लगातार कर रही थी। आज बच्ची के शव को नहर से बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर बच्ची के शव का संस्कार किया जाएगा। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया घेरलू कलह के चलते पिता ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)