घर से दोस्त के साथ गए युवक का खेतों में मिला शव, शरीर पर मिले चोटों के निशान... परिजनों ने जताई हत्या की अशंका

Edited By Isha, Updated: 25 Sep, 2024 02:05 PM

body of a young man was found in the fields

मंगलवार को गांव खेड़ी-मटरवा की नहर के पास खेतों में संगरौली निवासी 17 वर्षीय युवक अभिषेक का शव मिला है। सुबह जब किसान खेत में पहुंचा तो उसने शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मृतक युवक के शरीर पर काफी चोटों के निशान मिले हैं।

कैथल(जयपाल रसूलपुर) : मंगलवार को गांव खेड़ी-मटरवा की नहर के पास खेतों में संगरौली निवासी 17 वर्षीय युवक अभिषेक का शव मिला है। सुबह जब किसान खेत में पहुंचा तो उसने शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मृतक युवक के शरीर पर काफी चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों ने इस हत्या कर शव को खेतों में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने अभी किसी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।

मृतक अभिषेक के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार की देर सायं उनका पड़ौसी अभिषेक का दोस्त साहिल मोटरसाइकिल पर आया और अभिषेक को भी अपने साथ मोटरसाइकिल पर ले गया। पूरी रात वे अभिषेक का इंतजार करते रहे। इस बारे जब साहिल से पता किया गया तो उसने बताया कि खेड़ी-मटरवा के पास कुछ अन्य युक्कों के साथ उनकी कहासुनी हुई थी और उनके साथ झगड़ा हो गया, जिसके बाद वह एक साइड और अभिषेक दूसरी साइड भाग गया था, जिसके बाद उसे भी नहीं पता कि वह कहां गया, जिसकी अगले दिन उन्होंने पूंडरी थाना में रपट दर्ज करवाई।

उन्हें ये भी पता चला था कि उस रात कई लड़कों की वहां पर लड़ाई भी हुई थी, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर गई थी। अब आशंका व्यक्त कि जा रही थी उन्हीं लड़कों ने ही अभिषेक की हत्या की है। पुलिस कई लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल सामान्य अस्पताल ले जाया गया था।


 मृतक अभिषेक के चाचा विजय कुमार ने बताया कि उसके भाई के पास दो लड़के थे, जिनमें से बड़ा लड़का जर्मनी गया हुआ है। अभिषेक ने भी 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और अब उसके विदेश जाने के लिए कागज भी लगा दिए थे। कुछ दिनों बाद उसे यूरोप के किसी भी देश में चले जाना था। उसका भतीजे के किसी के साथ भी कोई रंजिश नहीं थी।


मुझे बस इंसाफ चाहिए, मेरा घर उजड़ गया: कृष्ण कुमार
मृतक युवक अभिषेक के पिता कृष्ण कुमार ने बिलखते हुए कहा कि मेरा बेटा बहुत सिर्फ था, कभी भी किसी के साथ झगड़ा नहीं किया। उसका दोस्त साहिल ही ये कहकर कि हम कोल्डड्रिंक पीने जा रहे साथ लेकर गया था, जिसके बाद आज उसकी डेडबॉडी मिली है। उसके बेटे की हत्या की गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आज मेरा घर संसार उजड़ गया है।


क्या कहना है  डीएसपी का 
गुरविंदर सिंह डीएसपी ने बताया कि पुलिस को अभिषेक की डेड बॉडी मिली है। दो दिन पहले ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ युवक हाथों में डंडे लिए खेड़ी-मटरवा गांव में खड़े हैं जिनमें से एक युक्क को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। उस दिन से अभिषेक घर से लापता था, जिसकी रपट भी दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!