धर्म और जाति के नाम पर देश में भाजपा जहर घोलने का कर रही काम: कैप्टन अजय सिंह

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 18 Feb, 2023 10:54 PM

bjp working to poison the country in the name

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने मौजूदा सरकार पर किया सीधा प्रहार, कहा-धर्म और जाति के नाम पर देश में भाजपा जहर घोलने का काम कर रही है।

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने मौजूदा सरकार पर किया सीधा प्रहार, कहा-धर्म और जाति के नाम पर देश में भाजपा जहर घोलने का काम कर रही है। इस नफरत की दीवार को तोड़ने के लिए राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।

 

चीतों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही सरकार और देश गायों को मिल रहा कंकाल: अजय सिंह

 

साउथ अफ्रीका से भारत लाए गए 12 चीतों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार चीतों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है और देश में गायों के कंकाल मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौ रक्षक के नाम पर इंसानों को जिंदा जलाया जा रहा है और राजस्थान से लाकर हरियाणा में फेंकने का सीधा संबंध  हरियाणा सरकार का उन्हें संरक्षण प्राप्त है। गोकशी करने वालों को पुलिस के हवाले करना चाहिए लेकिन यहां तो गौ संरक्षण के नाम पर कानून अपने हाथ में ले रहे हैं जो उचित नहीं है।

 

देश में कानून व्यवस्था की उड़ रही धज्जियां: अजय सिंह 

 

उन्होंने कहा कि पहले श्रद्धा और अब हरियाणा की बेटी निक्की को मारकर फ्रिज में लगा दिया गया इससे साफ पता चलता है कि देश में कानून व्यवस्था का दिवाला पीट चुका है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने बलराज कुंडू द्वारा पानी को लेकर निकाली जा रही यात्रा की सराहना की, लेकिन उन्होंने पार्टी बनाने के सवाल पर कहा कि हरियाणा में प्रादेशिक पार्टियों का कोई वजूद नहीं है।

 

हरियाणा में केवल बीजेपी और कांग्रेस में  होगी  टक्कर : अजय सिंह

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रादेशिक पार्टियों का कोई भविष्य नहीं है।  यहां पर सीधी टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच होगी। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट में हर वर्ग की अनदेखी की गई है लेकिन वह प्रदेश सरकार से उम्मीद जताते हैं कि यहां किसान, मजदूर और व्यापारियों को राहत दी जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसमें आज वह औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में लोगों से मुलाकात कर रहे थे।

  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)                 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!