भाजपा का मीडिया विभाग मजबूत, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर : भूपेश्वर दयाल

Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Aug, 2026 01:53 PM

bjp s media wing is strong emphasis on taking the government s achievements to

हरियाणा भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल के नेतृत्व में पार्टी के मीडिया विभाग को

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल के नेतृत्व में पार्टी के मीडिया विभाग को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मीडिया विभाग एवं प्रदेश प्रवक्ताओं की संयुक्त टीम की बैठक में संगठन की गतिविधियों, सरकार की उपलब्धियों और जनहित की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने को लेकर व्यापक मंथन किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता तथा प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल ने मीडिया टीम के सदस्यों के साथ संवाद और समन्वय को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता
भूपेश्वर दयाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनकल्याण, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। सरकार की योजनाओं और नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। ऐसे में मीडिया विभाग की जिम्मेदारी है कि सरकार के कार्यों और उपलब्धियों की सही जानकारी तथ्यों के साथ जनता तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल भाजपा की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। पार्टी का मीडिया विभाग इसी समन्वय को और प्रभावी बनाते हुए सरकार के सकारात्मक कार्यों को जनता के सामने रखने का काम कर रहा है।

संगठनात्मक मजबूती पर भी मंथन
बैठक में प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया टीम के बीच बेहतर तालमेल, समसामयिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष प्रभावी तरीके से रखने तथा संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए स्पष्ट संवाद और त्वरित प्रतिक्रिया बेहद जरूरी है।
भूपेश्वर दयाल ने कहा कि भाजपा का मीडिया विभाग केवल राजनीतिक प्रतिक्रियाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी को तथ्यात्मक एवं प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने का माध्यम भी है।

सशक्त संवाद से मजबूत होगा संगठन
उन्होंने कहा कि सशक्त संवाद, बेहतर समन्वय और मजबूत संगठन के लक्ष्य के साथ मीडिया विभाग निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में मीडिया टीम को और अधिक सक्रिय, संगठित तथा परिणामोन्मुख बनाया जाएगा।
बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि बदलते मीडिया परिदृश्य में पारंपरिक माध्यमों के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग किया जाए, ताकि भाजपा संगठन और हरियाणा सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी व्यापक जनसमुदाय तक पहुंच सके।

भूपेश्वर दयाल ने प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और मीडिया टीम के सामूहिक प्रयासों को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और प्रवक्ता एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा तथा सरकार के जनहितकारी कार्यों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखने के लिए निरंतर काम करेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!