भाजपा करती है भाषणराज, जनता को चाहिए राशन: गोगी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Feb, 2018 04:31 PM

bjp makes speeches people should ration statement of gogi

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शमशेर सिंह गोगी ने कहा है कि हुंकार रैली ने भाजपा की हवा निकाल दी है, यह हुंकार नहीं फुंकार रैली थी। उन्होंने कहा, जनता अगले चुनावों में हुंकार भरके इन्हें जवाब देगी। गोगी ने तंज...

चंडीगढ़(धरणी): वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शमशेर सिंह गोगी ने कहा है कि हुंकार रैली ने भाजपा की हवा निकाल दी है, यह हुंकार नहीं फुंकार रैली थी। उन्होंने कहा, जनता अगले चुनावों में हुंकार भरके इन्हें जवाब देगी। गोगी ने तंज मारते हुए कहा कि भाजपा ने अपने हर कार्यकर्ताओं को 500 रुपये, रोटी दी गई फिर भी वह लोग रैली स्थल तक नहीं पहुंचे।

गोगी ने कहा कि बीजपी भाषण से राज चलाती है, आज लोगों को जरूरत राशन की है। आगामी चुनावों की तस्वीर यह रैली दिखा गई है।

गोगी ने कांग्रेस की गुटबाजी भी खुले रूप से स्वीकार की और कहा, यह गुटबाजी तो कभी भी समाप्त नहीं हुई, केवल गुटबाजी के नायक कांग्रेस में बदलें हैं। यह गंभीर मामला इसलिए है क्योंकि कांग्रेस विपक्ष में है। अगर 2019 में सत्ता प्राप्त करनी है तो सब को एक साथ मिल कर आवाज बुलंद करने का वक्त है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!