कांग्रेस को लेकर ये क्या बोल गए मनीष ग्रोवर, कहा- 9 माह में बच्चे की हो जाती है डिलिवरी...9 साल में नहीं बना...

Edited By Saurabh Pal, Updated: 07 Feb, 2024 05:54 PM

bjp leader manish grover s sharp comment on congress organization

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता मनीष ग्रोवर बुधवार को ब्लॉक के कार्यकर्ता मीटिंग ले रहे थे। इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता के बोल बिगड़ गए।

रोहतक: पूर्व मंत्री व भाजपा नेता मनीष ग्रोवर बुधवार को ब्लॉक के कार्यकर्ता मीटिंग ले रहे थे। इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता के बोल बिगड़ गए। दरअसल बैठक के बाद मनीष ग्रोवर पत्रकारों से रुबरू हुए। इस उनसे भूपेंद्र हुड्डा को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर ग्रोवर के बोल ही बिगड़ गए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "कांग्रेस पार्टी तो 9 साल में अपना संगठन भी तैयार नहीं कर पाई। जबकि 9 महीने में तो एक बच्चे की भी डिलीवरी हो जाती है। कांग्रेस पार्टी जब कुछ डिलीवर ही नहीं कर पा रही है तो जनता उन पर कैसे विश्वास करे।

PunjabKesari

इस दौरान भाजपा नेता ने दावा किया कि 10 की 10 लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा हम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के सबूत लेकर आए नहीं तो थूक फेंकने की जरूरत नहीं है, वरना वह चाटना भी पड़ सकता है। ग्रोवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस के कार्यक्रमों में राम नाम के नारों पर जवाब देते हुए ग्रोवर बोले की अच्छी बात है कि कांग्रेसी राम नाम के नारे लगा रहे हैं। लेकिन राम नाम का जाप सच्चे मन से होना चाहिए।

अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा गांव चलो अभियान चला रही है। इसी को लेकर आज रोहतक मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर ड्यूटी लगाई गई। इस कार्यक्रम में जो सबसे बड़ी बात देखने को मिली कि हरियाणा के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता मनीष ग्रोवर मंच पर नजर नहीं आए और वह कार्यकर्ताओं के साथ पिछली लाइन में बैठे हुए थे।

जब मनीष ग्रोवर से इसका कारण पूछा गया तो उनका कहना था कि उनके पास ऐसा कोई पद नहीं है जो इस कार्यक्रम में वह मंच पर जगह लें। वह एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, जिस भी बूथ के लिए ड्यूटी उनकी लगाई जाएगी। वह उस पर काम करेंगे। यही भारतीय जनता पार्टी की परंपरा है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!