"भूपेंद्र हुड्डा श्वेतपत्र जारी कर अपना हिसाब दें..." डॉ. सुधा यादव ने किया कांग्रेस पर हमला

Edited By Saurabh Pal, Updated: 29 Jul, 2024 07:21 PM

bjp leader dr sudha yadav attacked congress

भाजपा संसदीय समिति की सदस्य डॉ. सुधा यादव ने आज रेवाड़ी शहर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के साथ बगैर भेदभाव के भाजपा सरकार पिछले 10 वर्षों से काम कर रही हैं।

रेवाड़ी (महेन्द्र भारती): गुरुग्राम लोकसभा से पूर्व सांसद एवं भाजपा संसदीय समिति की सदस्य डॉ. सुधा यादव ने आज रेवाड़ी शहर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के साथ बगैर भेदभाव के भाजपा सरकार पिछले 10 वर्षों से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जाति-पाति पर नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर नायब सिंह सैनी को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंप गई है।

सुधा यादव ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में राज्य सरकारों को भी शामिल होना चाहिए। प्रदेश में 5 लोकसभा सीटें गंवाने के बाद भी भाजपा प्रदेश में अभी तक मजबूत है। उन्होंने कहा कि हर वंचित वर्ग को शिक्षित और विकसित करना भाजपा की नीति रही है। भारतीय जनता पार्टी ने अत्यंत पिछड़ा वर्ग की लड़ाई लड़ी, जिसकी वजह से आज उन्हें राहत मिली है। ओबीसी आरक्षण 10 लाख करने वाले सवाल पर सुधा यादव ने कहा की 10 लाख की चर्चा करने वाली कांग्रेस की सरकार ना केंद्र में है और ना प्रदेश में, फिर वो कैसे लागू करेगी? सच तो यह है कि कांग्रेस ने इस बिल का भी विरोध किया था। भाजपा ने इसे दूसरी बारी में पास करवाया हैं। सुधा यादव ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की “हरियाणा एक हरियाणवी एक” की नीति के साथ हमारा प्रदेश आगे बढ़ रहा हैं। कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि पहले 10 वर्षों तक सत्ता में रह चुके भूपेंद्र हुड्डा श्वेतपत्र जारी कर अपना हिसाब दें। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!