गुहला विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार ने चुनाव प्रचार किया तेज, लोगों के दिलों पर छाए कुलवंत बाजीगर

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Sep, 2024 01:32 PM

bjp candidate from guhla assembly constituency intensifies election campaign

चुनावी दौर के बीच छोटे से लेकर बड़े नेता तक सभी वोट मांगने के लिए लोगों की दहलीज पर दस्तक दे रहे हैं। इसी कड़ी में कैथल जिले के गुहला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर भी अपने चुनावी प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए है।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : चुनावी दौर के बीच छोटे से लेकर बड़े नेता तक सभी वोट मांगने के लिए लोगों की दहलीज पर दस्तक दे रहे हैं। इसी कड़ी में कैथल जिले के गुहला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर भी अपने चुनावी प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए है। हलके के लोग उनके द्वारा करवाए गए कार्यों की प्रशंसा आज भी करते हैं। लोग भाजपा की नीतियों से तो प्रभावित है ही साथ में लोकल विधायक रह चुके कुलवंत बाजीगर के भी फैन है। 

PunjabKesari

लोगों का कहना है कि कुलवंत बाजीगर एक ऐसा नेता है जो रात को 12 बजे भी जनता की सेवा में लगा रहता है, जितने इन्होंने काम करवाए हैं आज तक किसी विधायक ने नहीं करवाए और ना ही कोई करवा सकता है। इसीलिए हलके के लोगों ने भी मन बनाया हुआ है कि अबकी बार दूसरी बार कुलांत बाजीगर को विधायक बनकर हल्के का चौमुखी विकास करवाएंगे। 

PunjabKesari

कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वह कांग्रेसी नेता की तरह झूठ नहीं बोलते। उन्होंने सदा साफ सुथरी राजनीति की है, जब लोगों ने पिछली बार उनको जीतकर विधानसभा भेजा था, उस समय गुहला हल्का बहुत पिछड़ा हुआ था, लेकिन प्रदेश व केंद्र में मोदी सरकार थी, इसीलिए उन्होंने हल्के को चमकाने के लिए करोड़ों रुपए की सौगात एक-एक गांव में देकर उनको चमकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोग आज भी उनके द्वारा करवाए गए कामों को याद करते हैं तथा दूसरे नेताओं को इसका उदाहरण देते हैं। इसीलिए अबकी बार भी लोगों ने मन बना लिया है कि वह फिर से कुलवंत बाजीगर को अपना विधायक बनाएंगे। लोग कहते हैं कि फिर से वही, जो है सही। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!