Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Nov, 2017 10:47 AM
प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार झूठ, फूट और लूट की राजनीति करने का कार्य करती है। उक्त बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उस समय कही जब वह गुडग़ांव में पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटारिया के निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 3...
गुडग़ांव(गौरव):प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार झूठ, फूट और लूट की राजनीति करने का कार्य करती है। उक्त बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उस समय कही जब वह गुडग़ांव में पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटारिया के निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 3 काम चर्चा, भोजन और विश्राम कर रही है। गुजरात चुनावों में स्टार प्रचारकों में शामिल होने पर कहा कि वह वहां भी हरियाणा मॉडल पेश करेंगे। उन्होंने मोदी के मन की बात पर तंज कसते हुए कहा कि मैं मन की बात नहीं, कार्य करने में विश्वास रखता हूं।