बीरू बाल्मीकि हत्या मामले में DC को ज्ञापन देने पहुँचा परिवार, रखी ये मांगें...

Edited By Harman, Updated: 21 Aug, 2026 02:57 PM

biru balmiki s family reaches dc to submit memorandum in murder case

करनाल में बीते दिनों बीरू बाल्मीकि हत्या मामले में मृतक बीरू के परिजन समाज के लोगो के साथ अपनी मांगों को लेकर जिला सचिवालय में जिला उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुँचे। मृतक की मां ने अपनी बेटी के लिए नौकरी और बाकी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और...

करनाल : करनाल में बीते दिनों बीरू बाल्मीकि हत्या मामले में मृतक बीरू के परिजन समाज के लोगो के साथ अपनी मांगों को लेकर जिला सचिवालय में जिला उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुँचे। मृतक की मां ने अपनी बेटी के लिए नौकरी और बाकी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

 मृतक की माँ ने कहा कि हम सरकार से हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि मैने अपनी बेटी के लिए सरकार से नौकरी मांगी थी। मेरी चार बेटियां है। घर मे कोई कमाने वाला नही है। मृतक की माँ ने कहा मेरा एक ही सहारा था।मेरे बेटे को गोली मारकर मार दिया था। उन्होंने कहा हमें कुछ भी जानकारी नहीं थी क्या दुश्मनी।  अगर हमे मालूम होता तो हम पहले से ही अलर्ट रहते।

मृतक की माँ ने कहा मेरे बेटे पर अचानक हमला बोल दिया। उन्होंने कहा हमारी सरकार से केवल एक ही मांग है मेरी बेटी को नौकरी दी जाए और बच्चो की हिफाजत की जाए और वो विदेश में बैठा आरोपी है उसे भारत लाया जाए। उन्होंने कहा जिन लोगों के एफआईआर में नाम था। उनमें से अभी गिरफ्तार होने वाले लोग बाकी है ।उनके बारे में हमे कोई भी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कुल सात लोगो के एफआईआर में नाम था। उन्होंने कहा जिन लोगो का हमने एफआईआर में नाम लिखवाया था उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

उन्होंने कहा असली आरोपी को गिरफ्तार करेंगे, तब पूरे मामले का खुलासा होगा जो विदेश में बैठा है। उन्होंने कहा बचे हुए आरोपियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा बचे हुए आरोपी किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने धमकी दी हुई है। राजेंद्र मान समाज से जुड़े हुए व्यक्ति ने कहा हम यहां जिला सचिवालय पहुँचे है। हमारे समाज के बच्चे की हत्या की गई थी। उसी मामले को लेकर हम यहां ज्ञापन देने पहुँचे है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!