Chandigarh PGI Strike: चंडीगढ़ PGI में जाने वाले मरीजों के लिए बड़ी खबर, नए मरीज जाने से पहले पढ़ ले ये खबर

Edited By Isha, Updated: 18 Oct, 2024 01:43 PM

big news for patients going to chandigarh pgi

जीआई में पिछले 7 दिनों से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। हड़ताल समाप्त होने के बाद आज यानी शुक्रवार से सभी सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। अब ओपीडी में नए मरीजों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। ऐसे में अब मरीजों को इलाज के लिए लंबे समय...

चंडीगढ़ः जीआई में पिछले 7 दिनों से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। हड़ताल समाप्त होने के बाद आज यानी शुक्रवार से सभी सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। अब ओपीडी में नए मरीजों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। ऐसे में अब मरीजों को इलाज के लिए लंबे समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

दरअसल, दरअसल हड़ताल की वजह से पीजीआई में केवल फॉलो-अप मरीजों का रजिस्ट्रेशन और इलाज हो रहा था, लेकिन नए मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ रहा था। उनके लिए ओपीडी में रजिस्ट्रेशन नहीं किए जा रहे थे। जिसकी वजह से मरीज काफी परेशान थे। अब डॉक्टरों सहित हॉस्पिटल अटेंडेंट, सफाई कर्मचारी, किचन स्टाफ और  दूसरे कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी पर लौट रहे हैं। वहीं आज से इलेक्टिव सर्जरी की भी सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है।
 
 पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विपिन कौशल का कहना है कि पिछले 7 दिनों से हड़ताल के दौरान भी मरीजों का इलाज किया गया है, जिसमें  ओपीडी में करीब 32,555 मरीजों की जांच की गई है। इमरजेंसी और ट्रॉमा ओपीडी में करीब 2,023 मामले देखे गए हैं,  इसके अलावा 78 प्रसव, 699 डे केयर कीमोथेरेपी और 409 सर्जरी के मामले देखे गए हैं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!