जादू-टोना, वशीकरण का विज्ञापन देने वाले बंगाली बाबा पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Sep, 2026 09:29 PM

bengali baba booked for advertising black magic and vashikaran services

सार्वजनिक संपत्तियों और दीवारों पर बिना अनुमति अवैध पोस्टर व बैनर लगाकर सौंदर्य बिगाड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम गुरुग्राम के विज्ञापन विभाग के सहायक अभियंता आशीष की लिखित शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने एक ज्योतिषी...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सार्वजनिक संपत्तियों और दीवारों पर बिना अनुमति अवैध पोस्टर व बैनर लगाकर सौंदर्य बिगाड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम गुरुग्राम के विज्ञापन विभाग के सहायक अभियंता आशीष की लिखित शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने एक ज्योतिषी (एस्ट्रोलॉजर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एस्ट्रोलॉजर गुरु कबीर (वशीकरण, जादू-टोना व लव मैरिज विशेषज्ञ) ने बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के गांव इस्लामपुर, गुरुग्राम क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक संपत्तियों की दीवारों पर अपने प्रचार के पोस्टर, पेंटिंग और बैनर लगा दिए थे। नगर निगम की शिकायत का संज्ञान लेते हुए सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!