'अपने सांसदों को वोट डालने की ट्रेनिंग नहीं देती कांग्रेस', उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग मुद्दे पर बड़ौली का बयान

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Sep, 2025 02:11 PM

baroli s statement on issue of cross voting in vice presidential election

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा पर आरोप लगाने पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने पलटवार किया है।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा पर आरोप लगाने पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सांसदों को वोट डालने की ट्रेनिंग नहीं देती और बाद में क्रॉस वोटिंग का आरोप भाजपा पर लगाती है। जबकि भाजपा हमेशा चुनाव से पहले अपने सांसदों को प्रशिक्षण देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव से पहले प्रशिक्षण लिया था।

मोहनलाल बडोली रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट में आयोजित वन नेशन, वन इलेक्शन सेमिनार में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ राहत को लेकर कांग्रेस की आलोचना पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने से पहले यह देखना चाहिए कि जहां उनकी सरकारें हैं, वहां आपदा के दौरान जनता को कितनी मदद दी जाती है। हरियाणा सरकार ने न केवल अपने राज्य में बल्कि अन्य बाढ़ प्रभावित राज्यों की भी सहायता की है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा आगे रहते हैं।

वहीं, कांग्रेस संगठन पर निशाना साधते हुए बडोली ने कहा कि उसका ढांचा भाई-भतीजावाद पर आधारित है, जबकि भाजपा में कार्यकर्ताओं को महत्व देकर आगे बढ़ाया जाता है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के मुख्यमंत्री सैनी पर किए गए कटाक्ष पर भी बडोली ने तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला को खुद नहीं पता कि वह क्या कह रहे हैं। इसी वजह से प्रदेश की जनता ने उन्हें चुनावों में नकार दिया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!