PM मोदी को चिट्ठी में लिखा, आपका असम्मानित पहलवान मैं बजरंग पुनिया...पद्मश्री अवार्ड लौटाने का किया ऐलान

Edited By Saurabh Pal, Updated: 22 Dec, 2023 06:54 PM

bajrang wrote letter pm and announced to return the padmashree award

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव परिणाम के बाद से ही कुश्ती की दुनिया में भूचाल आया हुआ है। WFI के चुनाव में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत हुई है। चुनाव परिणाम से आहत पुनिया ने पीएम को पत्र लिख पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है...

नई दिल्ली(कमल कंसल): भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव परिणाम के बाद से ही कुश्ती की दुनिया में भूचाल आया हुआ है। WFI के चुनाव में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत हुई है। चुनाव परिणाम के बाद साक्षी मलिक, विनेश फोगाट व बजरंग पुनिया ने प्रेंस वार्ता कर बृजभूषण के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया था। वहीं इस प्रेस वार्ता के दौरान साक्षी मलिक ने रोते हुए कुश्ती खेल से सन्यास का ऐलान कर दिया। इसके बाद से ही भारतीय कुश्ती खिलाड़ी व बृजभूषण चर्चा में हैं। कुश्ती संघ के चुनाव परिणाम के खिलाफ बजरंग पुनिया ने पद्मश्री अवॉर्ड वापिस करने का ऐलान किया है।

बजरंग पूनिया को 12 मार्च 2019 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। - Dainik Bhaskar

'यही मेरा स्टेटमेंट है'

बजरंग पुनिया ने एक तीन पेज का प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने की बात कही है। बजरंग ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लेटर पोस्ट करते हुए लिखा कि “ मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है। यही मेरी स्टेटमेंट है"।

 

मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ. कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है. यही मेरी स्टेटमेंट है। 🙏🏽 pic.twitter.com/PYfA9KhUg9

— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) December 22, 2023

 


 पत्र में लिखा असम्मानित बजरंग पुनिया

पीएम मोदी के नाम लिखे इस पत्र में पुनिया ने कुश्ती संघ चुनाव, बृजभूषष सिंह द्वारा महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न, दिल्ली में दिए गए धरने का जिक्र किया है। पत्र में बृजभूषण बनाम महिला पहलवानों के बीच जनवरी से अब तक घटे पूरे घटना क्रम का जिक्र किया गया है। अंत में बजरंग ने लिखा है कि आपका असम्मानित पहलवान बजरंग पुनिया।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!