बादल और देवीलाल की दोस्ती एक मिसाल, दोनों की प्रतिमा भी लगाई एक साथ

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Dec, 2023 03:52 PM

badal and devi lal s friendship is an example

नव संकल्प रैली के अवसर पर हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

चंडीगढ़ : हरियाणा में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बारी रहे हैं। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल जनता के दिल में जगह बनाने की जुगत में लगे हुए हैं। भाजपा के बाद अब हरियाणा सरकार में जेजेपी भी चुनावी तैयारियों में जुट चुकी है। आज सिरसा लोकसभा क्षेत्र के डबवाली में अनाज मंडी में जेजेपी द्वारा एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया था। जिसका नाम नव संकल्प रैली रखा गया था। नव संकल्प रैली के अवसर पर हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। 

PunjabKesari

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का बयान सामने आया है कि सरदार प्रकाश सिंह बादल और देवीलाल की दोस्ती एक मिसाल है। गांव किलियांवाली में दोनों की प्रतिमा लगने से तीर्थस्थान बना। प्रकाश सिंह बादल और चौधरी देवीलाल को लोग याद करते हैं। हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर में देवीलाल और बादल की प्रतिमा लगाई गई। प्रकाश सिंह बादल और देवीलाल ने अपनी सारी जिंदगी देश की तरक्की में बिताई। प्रकाश सिंह बादल और देवीलाल दोनों की दोस्ती की मिसाल इतनी कि दोनों की प्रतिमा भी एक साथ लगाई गई। 

वहीं प्रकाश सिंह बादल की बहू हरसिमरत कौर बादल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार दुल्हन बनकर बादल परिवार में आई थी तो बादल साहब ने पहले देवीलाल का आशीर्वाद लेने के लिए कहा था। दोनों की दोस्ती बहुत मजबूत थी। देवीलाल और बादल ने हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काम किया। देवीलाल और बादल को किसानों का मसीहा भी कहा गया है। 

सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर बताया कि पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह जी बादल की आदमकद प्रतिमा को किल्लियांवाली गांव में एक स्मारक पर लोक नायक चौधरी देवी लाल जी के साथ स्थापित करने के साथ आज दो भाई एकजुट हुए। बादल साहब अपने आजीवन मित्र से जुड़ गए हैं, जिनके साथ उनका भाई-बहन से भी अधिक मजबूत रिश्ता था। अब यह स्थान सचमुच पूर्ण हो गया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दोनों परिवारों के बीच का यह बंधन हर पीढ़ी के साथ और मजबूत हो। इसे संभव बनाने के लिए भाई अभय चौटाला जी और दुष्यंत चौटाला जी को मेरा आभार।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!