बेटी के साथ छेड़खानी से रोका तो बदमाशों ने मां को किया लहूलुहान

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2019 05:30 PM

पलवल के राजीव नगर कॉलोनी में एक महिला और उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने वालों को रोकने पर दर्जनों युवकों ने पीड़ित परिवार पर हमला कर महिलाओं सहित कई लोगों को घायल कर दिया। जब पीड़ित पक्ष इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा तो वहां भी पीड़ित पक्ष के...

पलवल( गुरुदत्त गर्ग): पलवल के राजीव नगर कॉलोनी में एक महिला और उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने वालों को रोकने पर दर्जनों युवकों ने पीड़ित परिवार पर हमला कर महिलाओं सहित कई लोगों को घायल कर दिया। जब पीड़ित पक्ष इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा तो वहां भी पीड़ित पक्ष के तीन युवकों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में हुए झगड़े लोगों ने वीडियो भी बनाई जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

जानकारी के अनुसार पलवल की राजीव नगर मोहल्ले में रेखा नाम की महिला और अपनी बेटी के साथ घर पर अकेली थी। मा बेटी को अकेला देखकर वहां के कुछ मनचले बदमाश युवकों ने उनके घर के आसपास चक्कर लगाने शुरू कर दिए और वहीं बैठ कर के शराब पीने लगे। महिला ने जब उन्हें उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने महिला के साथ बदतमीजी की। तभी महिला ने अपने परिवार के लोगों को उन लड़को  के बारे में बताया। कुछ सदस्य घर पहुंचे तो वहां पर झगड़ा शुरू हो गया । इसी झगड़े में दोनों पक्ष के छह-सात लोग घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया पीड़ित पक्ष के लोग इस सारे घटनाक्रम की शिकायत लेकर पुलिस के पास पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें पहले अस्पताल में जाकर इलाज कराने की सलाह  दी । लेकिन जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां पर पहले से ही मौजूद दूसरे पक्ष के करीब दो दर्जन लोगों ने राहुल सचिन और सागर को घेरकर बुरी तरह से जख्मी कर दिय । अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सब कैद भी हुआ है।

दूसरे हमलावर पक्ष के सोनू, दीपक, राहुल और विक्रम आदि घायल हुए थे जिनका इलाज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था लेकिन जैसे ही इन लोगों को पता चला के अन्य पक्ष के लोग भी यहां पर इलाज कराने के लिए आए हैं तो उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों को घेरकर के बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है और इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!