Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Dec, 2017 08:23 PM
साइबर सिटी गुरुग्राम में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। इन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। दबमाशों ने जतिन(17) को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घायल छात्र को गुरुग्राम के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर...
गुरुग्राम(सतीश राघव): साइबर सिटी गुरुग्राम में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। इन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। दबमाशों ने जतिन(17) को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घायल छात्र को गुरुग्राम के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार जतिन गुरुग्राम के अर्जुन नगर का रहने वाला है। बीती शाम वह शिवाजी नगर अपने दोस्त के घर किताब लेने जा रहा था। उसी दौरान लाठी-डंडों से लैस करीब 10 लोगों ने जतिन पर हमला बोल दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसके सिर में पांच से ज्यादा टांके लगे हैं। डॉक्टर ने उसके सिर का सिटी स्केन भी करवाया है। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।गुरुग्राम पुलिस सीसीटीवी की मदद से हमलावरों को तलाशने में जुट गई है।