अशोक तंवर फिर से बन सकते हैं अध्यक्ष

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Oct, 2017 01:19 AM

ashok tanwar can be re elected president

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के सम्पन्न होने के बाद हरियाणा कांग्रेस को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल ....

सिरसा(संजय अरोड़ा): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के सम्पन्न होने के बाद हरियाणा कांग्रेस को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल जाएगा। इसके साथ-साथ 32 नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी घोषित होंगे। 

कांग्रेस सूत्रों से जानकारी के अनुसार डा. अशोक तंवर के ही फिर से प्रदेशाध्यक्ष बनने की संभावनाएं प्रबल हैं। हालांकि इस पद के लिए प्रदेश के दिग्गज नेताओं में कशमकश चल रही है। पार्टी में तंवर विरोधी खेमा लगातार हाईकमान से उन्हें पदमुक्त करने की मांग कर रहा है। यह भी माना जा रहा है कि संगठनात्मक चुनाव के सदस्यता अभियान पर आधारित चुने जाने वाले प्रतिनिधि भी अधिकतर तंवर समर्थक हो सकते हैं। 

कांग्रेस के उच्च स्तरीय सूत्र भी तंवर का पलड़ा भारी मान रहे हैं। बेशक इस पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुर्जेवाला व विधायक कुलदीप बिश्नोई भी सशक्त दावेदार हैं। सूत्रों के अनुसार यदि तंवर फिर से अध्यक्ष बनते हैं तो प्रांतीय नेताओं में तालमेल बिठाने व अन्य नेताओं को तवज्जो दी जाएगी। सूत्रों का मानना है कि इस भावी संगठनात्मक ढांचे में कांग्रेस नेताओं की योग्यता के साथ जातीय समीकरणों पर भी पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले को फिट रखना चाहेगी। 

कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को भी मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक यदि अशोक तंवर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के फिर से अध्यक्ष चुन लिए जाते हैं तो हरियाणा के कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुर्जेवाला व कुलदीप बिश्नोई को भी राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी का इसी माह के अंत तक कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। उनके अध्यक्ष बनने के बाद उनकी नई टीम में भी अधिकतर ऊर्जावान युवा चेहरों को ही शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार हुड्डा को कांग्रेस के किसान सैल का राष्ट्रीय संयोजक या राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है। वहीं सोनिया व राहुल के अत्यंत विश्वासपात्र रणदीप सुर्जेवाला को भी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा कुलदीप बिश्नोई भी राष्ट्रीय या प्रांतीय स्तर पर कोई जिम्मेदारी हासिल कर सकते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!