हरियाणा के लाल को, आशीर्वाद केजरीवाल को" के नारे के साथ होंगी आशीर्वाद जनसभाएं: डॉ. सुशील गुप्ता

Edited By Isha, Updated: 26 Jul, 2024 07:05 PM

ashirwad public meetings will be held all over haryana till august 12

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.  सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उनके साथ प्रदेश संगठन मंत्री रणदीप राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव व डॉ. अनिल रंगा, ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश गुर्जर और अनिल...

चंडीगढ़:  आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.  सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उनके साथ प्रदेश संगठन मंत्री रणदीप राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव व डॉ. अनिल रंगा, ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश गुर्जर और अनिल पंगोत्रा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल 30 साल से डायबिटीज के मरीज हैं। शुगर लेवल बढ़ना तो खतरनाक है ही शुगर लेवल कम होना भी खतरनाक है। 3 जून से 7 जुलाई तक अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 34 बार 50 या इससे नीचे आया। ऐसे में उनको जेल में बंदी बनाकर रख दिया जाए, ये बहुत ही खतरनाक स्थिति है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल बिना किसी एक्सपर्टाइज के बोल रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल अपने शुगर लेवल को अपने आप कम कर रहे हैं। अगर भाजपा और भाजपा के एजेंट को ये बात समझ नहीं आती तो, किसी पढ़े लिखे व्यक्ति से समझें। पीएमएलए एक्ट में भी सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए साफ कर दिया था कि इस केस से अरविंद केजरीवाल का दूर दूर से कोई मतलब नहीं है। 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को एक राजनीतिक बंदी बनाकर रखा हुआ है। ऐसी तानाशाही इतिहास में भी देखने को मिली और बीजेपी सरकार भी दिल्ली के तीन बार के चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में ही रखना चाहती है। बीजेपी को पता था कि ईडी वाले मामले में अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल जाएगी। इसलिए सुप्रीम कोर्ट में डेट से एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल को सीबीआई से गिरफ्तार करवाया। 

उन्होंने कहा हरियाणा का लाल, अरविंद केजरीवाल ना डरा और ना ही इस अहंकारी सरकार ने सामने घुटने टेकेगा। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी शहीद भगत सिंह के अनुयायी हैं। अंतिम सांस तक तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे।

उन्होंने कहा हरियाणा ने आज तक संघर्ष और ईमानदारी का साथ दिया है। आज हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को भी अपने इस परिवार की जरूरत है। आज अरविंद केजरीवाल जी को हरियाणा के आशीर्वाद की जरूरत है, हरियाणा की हिम्मत की जरूरत है।

इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी और हरियाणा की बहु सुनीता केजरीवाल जी आप सभी के बीच आ रही है। पूरे हरियाणा की जिम्मेदारी है कि उन्हें आशीर्वाद देकर उनकी हिम्मत बढ़ाएं। इस दौर में जब अरविंद केजरीवाल जी जेल में हैं, तो उनका साथ हरियाणा की जनता कंधे से कंधा मिलाकर दे।

उन्होंने कहा सुनीता केजरीवाल जी आशीर्वाद जनसभा के माध्यम से अरविंद केजरीवाल के लिए आशीर्वाद मांगने आ रही हैं। 27 जुलाई को अंबाला और 28 जुलाई को रोहतक और भिवानी जिले में सुनीता केजरीवाल रहेंगी। 29 जुलाई को फतेहाबाद और हिसार जिले में और 30 को अंबाला और कुरुक्षेत्र में ये जनसभा होंगी। "हरियाणा के लाल को, आशीर्वाद केजरीवाल को" पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी 45 जनसभाएं करने जा रही है। 

उन्होंने कहा दिल्ली और पंजाब में हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने अपनी गारंटी को पूरा कर आम आदमी के जीवन को खुशहाल किया। यह हरियाणा के हर व्यक्ति के लिए गर्व की बात है कि उनके बेटे और भाई ने आम लोगों के जीवन को इतना बेहतर बनाया है और अब हरियाणा की बारी है। किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा और पंजाब के किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर खूब मदद की। पानी, बिजली और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई। केंद्र सरकार ने उन्हें बवाना स्टेडियम को जेल बनाने के लिए बोला लेकिन केजरीवाल जी ने अपनी कलम तोड़ दी लेकिन किसानों को जेल नहीं जाने दिया।

उन्होंने कहा हरियाणा हरियाणवीं लोगों का है। हरियाणा उनका है जो हरियाणा के किसानों, जवानों और यहां के आम आदमी के लिए सोचता है उनके लिए काम करता है  अमित शाह जैसे बाहरी लोगों के हाथों में नहीं जो हरियाणा के मुख्यमंत्री को रिमोर्ट की तरह इस्तेमाल करते हो। जो मुख्यमंत्री को अपने इशारों पर नचाते हो, जो मुख्यमंत्री को मंच से कहते हैं कि नायब सैनी तो मुख्यमंत्री ही नहीं है। अमित शाह जी अपने रिमोर्ट मुख्यमंत्री से हरियाणा के लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। हरियाणा ने भी ठान लिया है कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल जी को अपना आशीर्वाद देंगे। उनके साथ हरियाणा का हर वर्ग खड़ा है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!