भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे अर्जुन चौटाला, बोले- पिछले बीस सालों में नहीं किया कोई विकास

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 01 Aug, 2024 04:57 PM

arjun chautala lashed out at bjp and congress

अर्जुन चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस को जमकर लताड़ते हुए कहा कि पिछले बीस सालों में कांग्रेस और भाजपा ने कोई विकास नहीं करवाया है। उन्होंने कहा की हरियाणा में विकास केवल ओम प्रकाश चौटाला ने करवाया है और अब अभय चौटाला करवाएंगे।

सिरसा (सतनाम सिंह): अर्जुन चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस को जमकर लताड़ते हुए कहा कि पिछले बीस सालों में कांग्रेस और भाजपा ने कोई विकास नहीं करवाया है। उन्होंने कहा की हरियाणा में विकास केवल ओम प्रकाश चौटाला ने करवाया है और अब अभय चौटाला करवाएंगे। गौरतलब है कि रानियां विधानसभा से चुनावी मैदान में एक बार फिर से आमने सामने होंगे चौटाला परिवार के सदस्य।

अर्जुन चौटाला ने कहा कि मैंने कभी भी किसी हल्के के लिए टिकट की डिमांड नहीं की। पार्टी के आदेश के बाद ही चुनाव लड़ता हूँ। इस बार भी अगर पार्टी के कार्यकर्त्ता आदेश देंगे तो जरूर लडूगा चुनाव। गोरतलब है कि अर्जुन चौटाला से पहले उनके पिता अभय चौटाला ऐलनाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का कर चुके है ऐलान। रानियां सीट में होगा दिलचस्प मुकाबला। बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला रानियां हल्के से भाजपा की सीट से चुनाव लड़ने का कर चुके है एलान।

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

अर्जुन चौटाला ने भाजपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा बोले कांग्रेस के 10 साल और  बीजेपी के 10 साल में प्रदेश में कहीं पर भी विकास नहीं हुआ। हरियाणा प्रदेश का विकास सिर्फ इनेलो सरकार में ही हुआ था।

सिरसा में मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा बोले दो बार राष्ट्रपति मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर चुके है इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन नहीं हुआ। चौटाला ने कहा कि कर्मचारियों को पक्का करना, किसानों की MSP पर फसल की बिक्री सहित अनेक मुद्दों को लेकर लड़ेंगे चुनाव।

हलोपा और भाजपा के गठबंधन की चर्चाओं पर अर्जुन चौटाला का तंज कसते हुए कहा कि इस गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा सरकार में घमंड देखने को मिल रहा है। जल्द ही भाजपा का घमंड चकनाचूर होगा।

वही अर्जुन ने कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताया । उन्होंने कहा की  प्रदेश में कांग्रेस का राज अगर कोई रोक रहा है तो वो खुद भूपेंद्र सिंह हुडा ही रोक रहा है। कांग्रेस की फुट कांग्रेस को ले डूबेगी। वही अर्जुन ने कहा कि बसपा के साथ इनेलो का गठबंधन होने से मजबूती मिलेगी। महाभारत में अर्जुन ने युद्ध जीता था और रानियां हल्के में अर्जुन चौटाला जीत हासिल करेंगे। परिवार के सदस्यों को सामने देखकर चुनाव लड़ने की बजाए धर्म को अपनाते हुए चुनाव लड़ेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!