हरियाणा में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों की हुई पक्की नियुक्तियां

Edited By Vivek Rai, Updated: 11 Jul, 2022 06:25 PM

appointments of a large number of health workers in haryana

हरियाणा के नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व उप-केन्द्रों में 2573 नियमित स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र देकर स्टेशन अलाट कर दिए गए हैं।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व उप-केन्द्रों में 2573 नियमित स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र देकर स्टेशन अलाट कर दिए गए हैं। इन स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण होगा। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी।

हरियाणा के कई जिलों में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज

विज ने बताया कि इन नियमित स्वास्थ्य कर्मियों में 1469 स्टाफ नर्स (नर्सिंग आफिसर),  544 मल्टीपर्पज  हेल्थ वर्कर (महिला),  289 प्रयोगशाला तकनीशियन (लेबोरेटरी टेक्नीशियन), 183 क्लर्क, 84 ऑपरेशन थियेटर सहायक और 4 टी.बी. हेल्थ विजिटर शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी दिशा में राज्य सरकार जल्द ही डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया को भी पूरा करेगी। इसके अलावा हरियाणा के 8 जिलों में मेडिकल कालेज बनाए जा रहे हैं, जिनमें फरीदाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी, कैथल, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ व गुरुग्राम शामिल है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!