अनुराग ढांडा ने फिर सरकार पर साधा निशाना, बोले- BJP भारतीय झूठी पार्टी है

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Nov, 2023 02:26 PM

anurag dhanda again targeted the government said  bjp is a false indian party

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बुधवार को फिर सीएम मनोहर लाल पर निशाना साधा। ढांडा ने सीएम मनोहर लाल के राजस्थान दौरे को लेकर बोले कि बीजेपी भारतीय झूठी पार्टी है।

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बुधवार को फिर सीएम मनोहर लाल पर निशाना साधा। ढांडा ने सीएम मनोहर लाल के राजस्थान दौरे को लेकर बोले कि BJP भारतीय जनता पार्टी नहीं, भारतीय झूठी पार्टी है। उन्होंने कहा कि खट्टर साहब राजस्थान की जनता से झूठे वादे कर रहे हैं। 

अनुराग ढांडा ने कहा कि खट्टर साहब राजस्थान में 450 रूपए में गैस सिलेंडर देने की बात कर रहे हैं जबकि हरियाणा की जनता को महंगे सिलेंडर मिलते हैं। हरियाणा में किसानों को 2275 प्रति क्विंटल गेहूं का रेट मिलता है, राजस्थान में 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने की बात करते हैं। हरियाणा के गरीबों और किसानों से ऐसी क्या नफरत है? बीजेपी चुनावी समय में झूठे वादे करती है, चुनाव के बाद भूल जाती है। भारतीय झूठी पार्टी का झूठ जनता अब और नहीं चलने देगी। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!