एंटी ऑटो थेफ्ट शाखा ने 3 चोरों को किया गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 07 May, 2023 06:45 PM

जिले में अब एंटी ऑटो थेफ्ट शाखा ने 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों चोर अलग-अलग चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
करनाल: जिले में अब एंटी ऑटो थेफ्ट शाखा ने 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों चोर अलग-अलग चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करनाल निवासी रंजीत, विजेंद्र, राहुल के रूप में हुई है। उनके कब्जे 8 बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों पर मुकदमा दर्ज जांच में जुट गई है।
बता दें कि अपने आवश्कताओं की पूर्ती के लिए आरोपी छिनैती,लूट और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपी रंजीत पर पहले से 2 बाइक बरामद हुई है। उसके पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं एक चोर बिजेंद्र है जिसके पास से 3 बाइक बरामद हुई हैं। यह आरोपी भी पहले बाइक चोरी मामले में जेल जा चुका है। वहीं तीसरा चोर राहुल है। जिसने पहली बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया और उसके पास से पुलिस ने 3 बाइक बरामद की हैं। ये तीनों चोर अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर आम जनता की मेहनत पर पानी फेरते थे। अब तीनों को रिमांड पर लेकर उनके साथियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं लोगों से भी अपील की गई है कि जहां भी जाएं ध्यान रखें और अपनी बाइक पर ताला लगाएं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 8 IAS-HCS अधिकारियों को किया इधर से उधर, ट्रांसफर के आदेश जारी

पानीपत पुलिस का 'ऑपरेशन मोबाइल': 2-3 साल पहले खोए 55 फोन बरामद, 14 लाख की रिकवरी देख खिले मालिकों...

15 करोड़ की कोकीन के साथ 3 विदेशी गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहे थे भारत में...9 अन्य...

हिसार में रंगदारी का खौफनाक खेल: 3 लाख 'मंथली' देने से इनकार पर परचून दुकानदारों पर हमला, 5 आरोपी...

पानीपत में NFL नाके पर कार से 3.80 लाख की चोरी का खुलासा, टक्कर मारकर रची साजिश… मास्टरमाइंड समेत...

बहादुरगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, नहर में डूबे 3 युवक; एक का शव बरामद, पुलिस-NDRF ने संभाला...

हरियाणा के इन 3 चिड़ियाघरों में फ्री एंट्री, जानिए कब तक नहीं लगेगी टिकट

नौकरी छूटी तो घर खर्च चलाने के लिए मंदिर से चोरी किए चांदी के छत्र, गिरफ्तार

हरियाणा में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, सितंबर में गर्मी और उमस ने बढ़ाई टेंशन...बिजली मांग का ऑल-टाइम...

दर्दनाक हादसा: ट्राले में जा घुसी एम्बुलेंस, CISF इंस्पेक्टर समेत 3 की मौत... एक युवक गंभीर रूप से...