PARIS OLYMPIC: मिक्स्ड शूटिंग के फाइनल में MANU BHAKER, हरियाणा की बेटी एक बार फिर लगाएंगी MEDAL पर निशाना

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 29 Jul, 2024 02:32 PM

another medal expected from manu bhaker

शूटर मनु भाकर ने रविवार को देश की झोली कांस्य पदक डाला है। वहीं सोमवार को 25 मीटर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में वो सरबजोत के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गईं। अब मंगलवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।

हरियाणा डेस्क: शूटर मनु भाकर ने रविवार को देश की झोली कांस्य पदक डाला है। वहीं सोमवार को 25 मीटर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में वो सरबजोत के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गईं। अब मंगलवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।

PunjabKesari

पेरिस ओलिंपिक 2024 में मनु भाकर और सरबजोत सिंह सोमवार को फ्रांस के चेटौरॉक्स में क्वालीफिकेशन राउंड में तीसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ ये जोड़ी अब पेरिस ओलंपिक की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगे।

PunjabKesari

झज्जर की रहने वाली हैं मनु भाकर

बता दें कि मनु भाकर हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली हैं। फिलहाल वर्तमान में उनका परिवार फरीदाबाद में रहता है। 2021 के टोक्यो ओलंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई। 20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाईं। पिस्टल ठीक हुई, तब भी मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और फाइनल की रेस से बाहर हो गई थीं। मनु निराश थीं लेकिन उन्होंने वापसी की और पेरिस ओलंपिक में भारत को मेडल दिलाया।

PunjabKesari

मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला

पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के बेटी मनु भाकर ने कमाल कर दिया है। वे 10 मीटर विमेंस एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में मनु भाकर ने मेडल पर निशाना लगा दिया है। इस फाइनल में 8 शूटरों ने मेडल के लिए निशाना लगाया। जिसमें मनु भाकर ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। इस ब्रांज मेडल के साथ ही मनु ने इतिहास रच दिया है। शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला मनु भाकर हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!