अन्नू कादयान ने की आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात, कल ही AAP में हुई शामिल

Edited By Isha, Updated: 13 May, 2022 01:45 PM

annu kadyan met arvind kejriwal

हरियाणा की मशहूर लोकप्रिय सिंगर अन्नू कादयान ने कल आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। हरियाणा आप प्रभारी सुशील गुप्ता ने अन्नू कादयान को खुद पार्टी शामिल कराया है। पार्टी में शामिल होने के बाद आज अन्नू कादयान ने दिल्ली

नई दिल्ली (कमल कंसल) : हरियाणा की लोकप्रिय सिंगर अन्नू कादयान ने कल आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। हरियाणा आप प्रभारी सुशील गुप्ता ने अन्नू कादयान को खुद पार्टी शामिल कराया है। पार्टी में शामिल होने के बाद आज अन्नू कादयान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रिमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

PunjabKesari

गौरतलब है कि अन्नू कादयान पिछले 15 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, इसके साथ साथ उन्होंने देश के विभिन्न शहरों में ही नहीं विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके साथ वे फिल्म सिटी की मालिक भी है, साथ ही वे जिला रोहतक की स्वच्छ भारत कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने पर कहा की पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, वे उसे निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी ।

PunjabKesari
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!