कुछ धड़ों का समूह है कांग्रेस पार्टी- अनिल विज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Jan, 2025 05:00 PM

anil viz said congress have no base in haryana

प्रदेश में कांग्रेस नाम की कोई पार्टी ही नहीं है। कांग्रेस के नाम पर कुछ धड़ों का समूह है। पार्टी में रहकर अलग-अलग लोग अपने धड़े को साथ लेकर अलग ही काम कर रहे हैं। यह बात प्रदेश के परिवहन एवं उर्जा मंत्री अनिल विज ने कही।

गुड़गांव, (ब्यूरो): प्रदेश में कांग्रेस नाम की कोई पार्टी ही नहीं है। कांग्रेस के नाम पर कुछ धड़ों का समूह है। पार्टी में रहकर अलग-अलग लोग अपने धड़े को साथ लेकर अलग ही काम कर रहे हैं। यह बात प्रदेश के परिवहन एवं उर्जा मंत्री अनिल विज ने कही।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

वे आज गुड़गांव में पूर्व शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा के आवास पर पहुंचे थे। अनिल विज ने कहा कि दिल्ली चुनाव का डंका बज चुका है और दिल्ली में भी भाजपा डंके की चोट पर विजय पताका लहराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा को बदल दिया है। पहले लोगों की भावनाओं को भड़काकर राजनीति की जाती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों की सेवा की राजनीति हो रही है जिसे जनता पसंद कर रही है। 

 

 

 

अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार ट्रांसपोर्ट सिस्टम में बदलाव कर रही है। बसों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में तब्दील किया जा रहा है। 750 बसें लाई जाएंगी। एक केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक सेंटर बनाया जाएगा जहां सभी ईवी बसों को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें इसके लिए टूरिज्म विभाग से टाइअप किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे की तर्ज पर बस स्टैंड व रोडवेज बस में भी खाना उपलब्ध कराए जाने की तैयारी की जा रही है। 

 

 

परिवहन मंत्री ने कहा कि भाजपा के सिपाही हर वक्त चुनाव के लिए तैयार है। भाजपा कभी अपने सिपाहियों को बैरक में आराम करने के लिए नहीं भेजती। एक ड्यूटी समाप्त होते ही दूसरी ड्यूटी पर लगा दिया जाता है। ऐसे में वह हर वक्त चुनाव के लिए तैयार हैं। दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा में स्थानीय निकायों के चुनाव में भी भाजपा जीत का परचम लहराएगी। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!