किसानों के दिल्ली कूच पर अनिल विज ने दी प्रतिक्रिया, कहा- सुप्रीम कोर्ट की बात मानें किसान

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Dec, 2024 11:58 AM

anil vij reacted farmers march to delhi

हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से आज किसान एक बार फिर दिल्ली के लिए कूच करने वाले हैं। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है।

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से आज किसान एक बार फिर दिल्ली के लिए कूच करने वाले हैं। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसानों की चर्चा सुप्रीम कोर्ट से चल रही है और सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि किसानों के साथ जो चर्चा चल रही है वह ठीक ट्रैक पर है। उसके लिए हमें थोड़ा समय चाहिए और किसानों को थोड़े समय के लिए अपना आंदोलन स्थगित कर देना चाहिए। विज ने कहा कि मुझे लगता है कि किसानों को सुप्रीम कोर्ट की बात मान लेनी चाहिए। 

वहीं कांग्रेसी सांसद प्रियंका गांधी ने ब्यान दिया था कि मोदी को संविधान समझ नहीं आया, यह कोई संघ की किताब नहीं है। इस पर भी विज ने  टिप्पणी करते हुए कहा कि जो कांग्रेसी संविधान की लाल किताब लिए घूम रहे हैं वो आपातकाल में तत्काल प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने संविधान को छलनी किया था। इस किताब पर उस खून का रंग है, संविधान कि आत्मा के साथ छेड़छाड़ की गई थी। बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया उसमें धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद शब्द नहीं था। बाबा साहब भी ये शब्द लिख सकते थे लेकिन उन्होंने नहीं लिखा। उस वक्त की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान के मूल भाव को बदल दिया और संविधान जख्मी हुआ है, उस पर संविधान का खून लगा हुआ है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!