Edited By Krishan Rana, Updated: 19 Feb, 2026 09:34 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज की वीरवार को अचानक तबियत बिगड़ गई तो उनके परिजन व सुरक्षा में तैनात जवान
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज की वीरवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उनके परिजन व सुरक्षा में तैनात जवान उन्हें तुरंत अंबाला कैंट सिविल हस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने इनको उपचार के लिए दाखिल किया। देर शाम अनिल विज हस्पताल से घर आ गए हैं। घर भी वह डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे। बताया जा रहा है कि अनिल विज का बीपी गड़बड़ हो गया था। अनिल विज के स्वास्थ्य में सुधार आने पर डॉक्टर्स ने उन्हें घर जाने की अनुमति दी है।
गौरतलब है कि अनिल विज पिछले दिनों बाथरूम में स्लिप हो गए थे व उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर है। डॉक्टर्स ने उन्हें तीन सप्ताह का पलस्तर लगने के कारण पूर्ण रेस्ट की सलाह पहले से दी हुई है। हरियाणा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। शारीरिक कष्ट झेल रहे अनिल विज इस पूरे सत्र में भाग ले पाएं इस पर संशय है।
अनिल विज सात बार के विधायक हैं, भाजपा की सरकारों में लगातार तीसरी बार मंत्री बने हैं। विज की विधानसभा सत्रों में दमदार उपस्थिति का लाभ जहां सत्ता पक्ष को पूरा मिलता है,वहीं विपक्ष के अंदर भी बेचैनी रहती है।विज विधायिका के कार्यों को अनुभवी होने के कारण बेखूबी समझते है।विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर उनकी हाजिर जवाबी व आक्रामकता से विपक्षी नेताओं में बेचैनी रहती है। इस बजट सत्र में उनकी अनुपस्थिति के चलते कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर से कम नहीं है।
अनिल विज जब विपक्ष के विधायक थे तथा अन्य दल खासकर जब कांग्रेस सत्ता में थी,तब भी विधानसभा सत्रों में इनकी मौजूदगी सत्ता पक्ष को परेशान रखती थी। विधानसभा सत्रों में अनिल विज बहुत कम अनुपस्थित रहने वाले विधायकों में प्रमुख है। क्रोना के दौरान भी सत्रों में यह ऑक्सीजन सिलेंडर लगा कर विधानसभा में आते रहे हैं। पुराने व अनुभवी विधायक होने के साथ साथ भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक अनिल विज की विवशता में सदन में अनुपस्थिती से सत्ता पक्ष को भी निसंदेह उनकी कमी खेलेगी।
अनिल विज हरियाणा सरकार में उर्जा,परिवहन व श्रम मंत्री हैं।तीनों इनके मंत्रालयों से संबंधित विषयों पर विधानसभा में अब कोई और मंत्री जवाब देते देखे जा सकते हैं। वरिष्ठ मंत्रियों में शामिल कृष्ण लाल पंवार हो सकता है कि इस दायित्व को निभाते नजर आएं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)