राहुल गांधी ने अमेरिका में RSS व पीएम मोदी की तीखी टिप्पणी, भड़क गए अनिल विज

Edited By Saurabh Pal, Updated: 09 Sep, 2024 03:19 PM

anil targeted rahul gandhi s statement

हरियाणा में इस समय चुनावी संग्राम छिड़ा हुआ है। भाजपा-कांग्रेस के बीच तीखी जुबानी जंग चल रही है। हालही में राहुल गांधी ने अमेरिका की टेक्सस युनिवर्सिटी में छात्रों से रुबरु हुए थे। इस दौरान उन्होंने BJP, RSS और देश के प्रधानमंत्री को लेकर तीखी...

अंबाला(अमन कपूर): हरियाणा में इस समय चुनावी संग्राम छिड़ा हुआ है। भाजपा-कांग्रेस के बीच तीखी जुबानी जंग चल रही है। हालही में राहुल गांधी ने अमेरिका की टेक्सस युनिवर्सिटी में छात्रों से रुबरु हुए थे। इस दौरान उन्होंने BJP, RSS और देश के प्रधानमंत्री को लेकर तीखी टिप्पणी की। जिस पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज भड़क गए। राहुल गांधी के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।  

राहुल गांधी ने टेक्सस में कि BJP और RSS की धारणा है कि महिलाएं घर पर बैठें, रसोई में खाना बनाएं और ज्यादा बात न करें। इस पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर पलटवार किया और कहा कि राहुल गांधी की ये आदत में शुमार है कि वह बाहर जा कर देश को गालियां देते हैं।  देश में रहते हुए भी ये कई बार ऐसा कर चुके, जिससे लगता है कि ये बाहर वाले देशों की भाषा बोलते हैं।  विज ने कहा कि राहुल के अंदर देश कितना है ये सारा हिंदुस्तान जानता है। राहुल गांधी को RSS के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनको पता होना चाहिए कि RSS  में भी महिलाओं की विंग बनी हुई है।  

गांधी ने  यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सस में विद्यार्थियों से गुफ्तगूं के दौरान ये भी कहा कि लोकसभा  नतीजे आने के बाद यह साफ़ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS का डर लोकसभा चुनाव के बाद लगभग गायब हो गया है।  राहुल के इस बयान पर विज ने फिर से राहुल गांधी पर हमला  बोला और कहा कि राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि आज भी रूस जैसी महाशक्ति यूक्रेन के साथ युद्ध में मध्यस्था करने के लिए नरेंद्र मोदी का नाम लेती  हैं। यही बात इटली की प्रधानमंत्री ने भी कही की हिंदुस्तान  इस मामले में मध्यस्था कर सकता है।  ये नरेंद्र मोदी की मजबूती  का सबसे बड़ा सबूत है।  

राहुल गांधी ने टेक्सास में चीन की तारीफ करते हुए कहा कि चीन ग्लोबल व्यापार की तरफ ध्यान देता है, लेकिन भारत में बेरोजगारी और व्यापार का बुरा हाल है। विज ने इस पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मैंने तो पहले ही कहा है कि राहुल गांधी विदेशियों की भाषा बोलते हैं। अब ये नहीं पता की राहुल गांधी किस किस देश के एजेंट हैं, लेकिन बोलते ये बाहर के देशों की भाषा ही हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!