एक बार फिर हुड्डा पर बरसे अनिल धंतौड़ी, बोले- पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकाल वादों में विवाद भरा रहा

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 20 Jan, 2023 10:43 PM

anil dhantaudi once again lashed out at bhupinder singh hooda

उन्होंने कहा कि पंचकूला से जगाधरी और अंबाला से हिसार रोड जो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समय अप्रूव्ड हुए, लेकिन हुड्डा कार्यकाल में में उन्हें बनने नहीं दिया गया।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी) : शाहाबाद मारकंडा से कांग्रेस के विधायक रहे अनिल धंतौड़ी भाजपा का दामन थाम चुके हैं और इसका कारण मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले 3000 दिनों में प्रदेश का हुआ चौमुखी विकास बता रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आज हरियाणा सबका साथ- सबका विकास- सबके प्रयासों से दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की की ओर अग्रसर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बिना परिवारवाद- क्षेत्रवाद और जातिवाद के प्रदेश के सभी 90 क्षेत्रों का विकास किया। अंतोदय की भावना उनके दिल में है, यह साबित हुआ है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क जैसे ब्यान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछता हूं कि लाखों वाहन जिस नेशनल हाईवे से गुजरते हैं,  किसी को उस पर कोई गड्ढे नजर नहीं आए। इसलिए उन पर शायद उम्र का तकाजा है।जिन्होंने प्रदेश में भरपूर क्षेत्रवाद किया, वह आज सवाल कर रहे हैं। 

 

उन्होंने कहा कि पंचकूला से जगाधरी और अंबाला से हिसार रोड जो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समय अप्रूव्ड हुए, लेकिन हुड्डा कार्यकाल में में उन्हें बनने नहीं दिया गया। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुर्सी पर बैठते ही इस काम को शुरू करवाया। जिसका बेहद लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने का सबसे बड़ा कारण समान विकास बताया है। जब भी हुड्डा सरकार पर आरोप लगाते हुए धंतौड़ी ने कहा कि इनकी सरकार में वाद विवाद और वादों में विवाद हमेशा रहे हैं।

 

पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र बेशक हैं, लेकिन अभी अनुभवहीन हैं दीपेंद्र अनिल धंतौड़ी

 

अनिल ने दीपेंद्र हुड्डा को राजनीतिक रूप से कमजोर और राजनीति का सही ज्ञान ना होने की बात कहते हुए उन्हें बहुत मेहनत की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा को अपने आपको अभी मजबूत करने की जरूरत है। हालांकि यह पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र हैं, लेकिन फिर भी वह अभी अनुभवहीन हैं। अनिल धंतौड़ी ने कहा कि कोई भूपेंद्र हुड्डा और कोई दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री बनने की बात कह रहे हैं, लेकिन दीपेंद्र हुड्डा ने कभी संगठन में काम नहीं किया, बेशक वह आज सांसद हो। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में पिता और पुत्र में आपस में रेस लगी हुई है कि कौन मुख्यमंत्री होगा। बहुत से वरिष्ठ नेता भी अपने को मुख्यमंत्री बता रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस भला कैसे आगे आ पाएगी। उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी को भाजपा के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि कांग्रेस में 25 साल का अनुभव मेरा यह कहता है कि गुटों के बीच बटी हुई कांग्रेस कभी नहीं पनप पाएगी। क्योंकि वहां न तो नेता है, ना सोच है, ना नियत और ना ही नियति है। ऐसे में कैसे पार्टी आगे बढ़ेगी और ऐसी पार्टी क्या देश और प्रदेश को आगे बढ़ा पाएंगे।

 

बता दें कि छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले अनिल धनतोड़ी आरक्षित सीट शाहबाद मारकंडा से तीन बार विधानसभा चुनाव लड़कर एक बार विधायक बने चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब किसी भी प्रकार के सार्वजनिक काम को लेकर मुख्यमंत्री से मिला, हमेशा कार्य प्राथमिकता पर किए गए। जबकि  2014 तक हर मुख्यमंत्री ने उत्तरी हरियाणा के साथ भेदभाव किया। अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में 40 लाख से अधिक पन्ना प्रमुख बनाने तथा नए सदस्यों को जोड़ने का एक बड़ा लक्ष्य रखा गया है। हमेशा की तरह चुनाव की अतिशीघ्र तैयारियों के चलते अमित शाह हरियाणा में आ रहे हैं। मोदी की इस जीत के मंत्र का लाभ भाजपा को मिलेगा। मनोहर सरकार ने कभी किसी भी प्रकार का भेदभाव -जातिवाद -पुत्रमोह- क्षेत्रवाद की सोच के साथ काम नहीं किया। साफ-सुथरी छवि के नेता मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश आज दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की की ओर अग्रसर है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!