बहन को भगाकर ले जाने से गुस्साए भाई ने प्रेमी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 27 Nov, 2024 09:32 PM

angered by his sister s abduction in jind brother kills lover three

सफीदों कस्बे के गांव पाजू के पास हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बहन को भगाकर ले जाने से गुस्साए भाई ने ही उसके प्रेमी की हत्या की थी। इस हत्या में मृतक की..

जींद : सफीदों कस्बे के गांव पाजू के पास हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बहन को भगाकर ले जाने से गुस्साए भाई ने ही उसके प्रेमी की हत्या की थी। इस हत्या में मृतक की प्रेमिका, उसका भाई व उनकी मां शामिल हैं। जिसमें मृतक की पहचान ऐंटा, यूपी निवासी बनवारी लाल के रूप में हुई। वहीं मुख्य आरोपी भाई को 5 दिन के रिमांड पर लिया गया।

पुलिस के अनुसार 21 नंवबर को गांव पाजू खुर्द मोड़ के निकट चद्दर में लिपटा एक शव मिला था। युवक की हत्या आरोपी अर्जुन ने ईंट मारकर की थी। इसके बाद शव को खुर्दबुर्द करने की नियत से अपनी मां व बहन के साथ मिलकर गांव पाजूखुर्द के निकट फेंक दिया था। आरोपी ने हत्या में टाटा एस गाड़ी का भी प्रयोग किया है। पुलिस ने गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी अर्जुन, मां व बहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जिनमें मां-बेटी को जेल भेज दिया तो वहीं मुख्य आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर लिया है।

बता दें कि आरोपी अर्जुन पहले समालखा में झुग्गी डालकर परिवार के साथ रहता था। जो कि जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उनके साथ मृतक बनवारी लाल वहीं झुग्गी में रहता था। मृतक बनवारी और आरोपी अर्जुन की बहन को भगाकर ले गया था। इस घटना के बाद आरोपी सफीदों में खानसर चौक के निकट अपनी झुग्गी बनाकर के साथ रहने लगा। बीती 20 नवंबर शाम को बनवारी लाल भगाई गई लड़की के साथ अर्जुन के पास झुग्गी में पहुंच गया। जिससे खफा अर्जुन ने रात को ईंटों से वार कर बनवारीलाल की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे खेत में डाल दिया। पुलिस रिमांड पर लिए आरोपी से और जानकारी जुटा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!