Sirsa: हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास, पहले रस्सी से युवक को उतारा मौत के घाट...फिर शव का किया ये हाल

Edited By Isha, Updated: 26 Nov, 2024 08:35 AM

an attempt to show the murder as an accident

हरियाणा के सिरसा में युवक के गले में रस्सी बांध उसे मौत के घाट उतार दिया गया, बाद में बड़ी ही सावधानी से इस हत्याकांड को हादसा दिखने के लिए आरोपियों ने शव व व्यक्ति की बाइक को सड़क पर फेंक दिया। ताकि यह जुर्म पूर्ण रूप से हादसे के रूप में देखा जाए

सिरसा: हरियाणा के सिरसा में युवक के गले में रस्सी बांध उसे मौत के घाट उतार दिया गया, बाद में बड़ी ही सावधानी से इस हत्याकांड को हादसा दिखने के लिए आरोपियों ने शव व व्यक्ति की बाइक को सड़क पर फेंक दिया। ताकि यह जुर्म पूर्ण रूप से हादसे के रूप में देखा जाए। जब परिजनों को मृत्यु की सूचना मिली तो हुआ भी कुछ यही। पहली बार में तो परिजनों ने भी इस हत्याकांड को हादसा ही समझा। लेकिन जब परिजनों की नजर गर्दन पर लगी चोटों पर पड़ी तो सभी हैरान रह गए।

मृतक की पहचान गांव नरेल खेड़ा निवासी छिंद्र सिंह के रूप में हुई है। छिंद्र सिंह की पत्नी गगनदीप कौर ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह 24 नवंबर की रात करीब 12:30 भी वह बाइक लेकर किसी को कुछ कहे बिना घर से चला गया था। जिसके बाद रात करीब साढ़े तीन बजे उसे सूचना मिली कि उसके पति का किसी हादसे में देहांत हो गया है।

सूचना देने वाला कोई राहगीर था। जिसके बाद वह अपने जेठ गुरदीप सिंह के साथ सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां छिंद्र सिंह को डॉक्टर ने पहले ही मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने भी यही समझा कि उसकी हादसे में मौत हुई है। लेकिन बाद में गर्दन की चोट को देखकर सब हैरान रह गए। जिसके बाद पुलिस टीम को सूचना दी गई। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मृतक के फोन कॉल्स आदि की भी डिटेल्स चेक करने में जुटी है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!