पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाली 132 हस्तियों में 4 हरियाणा के, इनको मिलेगा पद्मश्री अवॉर्ड

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jan, 2024 01:09 PM

among 132 personalities to be honored padma award 4 are from haryana

केद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार के नामों की घोषणा की है। 132 पद्म अलंकरण दिए गए हैं, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण, 110 पद्म श्री हैं।

चंडीगढ़ : केद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार के नामों की घोषणा की है। 132 पद्म अलंकरण दिए गए हैं, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण, 110 पद्म श्री हैं। बता दें कि इनमें से हरियाणा की 4 हस्तियों को पद्म श्री अवार्ड दिया जाएगा। डॉ. हरिओम, डॉ. रामचंद्र सिंहाग को साइंस एंड टेक्नोलॉजी, महावीर सिंह गुड्डू को कला, गुरविंदर सिंह को सामाजिक कार्य के लिए पद्मश्री देने की घोषणा की गई है।

हजारों लोगों को मदद पहुंचा चुके है गुरविंद्र सिंह

सिरसा के दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह बेघरों, निराश्रितों, महिलाओं, अनाथों और दिव्यांगजनों की भलाई के लिए काम करते हैं। उन्होंने बाल गोपाल धाम नामक बाल देखभाल संस्थान की स्थापना की और 300 बच्चों के सपनों को संजोया जा रहा है। सामाजिक कार्यों में उनके अटूट समर्पण और योगदान से प्रभावित होकर मोदी सरकार ने उन्हें पद्मश्री देने का फैसला किया। ट्रक से टकराने के बाद गुरविंदर सिंह का आधा शरीर लकवाग्रस्त हो गया। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन दूसरे की भलाई में लगा दिया। अब तक वह हजारों लोगों को मदद पहुंचा चुके हैं। 

रामचंद्र सिहाग कई बड़े शोध कर चुके

71 वर्षीय रामचंद्र सिहाग एचएयू हिसार के बेसिक साइंस कॉलेज के डीन रहे। मधुमक्खी पालन, फसल परागण पारिस्थिति, मछली रोग विज्ञान, पर्यावरण जीव विज्ञान में शोध किए।

हरिओम प्राकृतिक खेती को प्रमोट कर रहे

कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र में प्रधान वैज्ञानिक रह चुके 64 वर्षीय डॉ. हरिओम जींद के सफीदों के हैं। प्राकृतिक खेती प्रोजेक्ट के स्टेट एडवाइजर हैं। 4 हजार गांवों तक प्राकृतिक खेती पहुंचाई।

महावीर गुड्डू चिमटे पर सोलो डांस करते हैं

62 वर्षीय वर्षीय महावीर गुड्डु जींद के गांगोली के रहने वाले हैं। हरियाणवी वेशभूषा धोती-कुर्ता में सोलो डांस करते हैं। चिमटा, बीन, बांसुरी और शंख बजाकर मंत्र मुग्ध कर देते हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!