कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अल्का लाम्बा ने मांगा वोट, कहा- सत्ता में आए तो बुजुर्गों को प्रति माह बारह हजार रुपए देंगे पेंशन

Edited By Ramkesh, Updated: 28 Sep, 2024 05:50 PM

alka lamba sought votes for the congress candidate

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लाम्बा ने शनिवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राखी सेठी ने  होडल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयभान के पक्ष में जनसभा कर जनता से वोट मांगे और उदयभान को विजयी बनाने की अपील की।

होडल, (हरिओम भारद्वाज): महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लाम्बा ने शनिवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राखी सेठी ने होडल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयभान के पक्ष में जनसभा कर जनता से वोट मांगे और उदयभान को विजयी बनाने की अपील की। अल्का लाम्बा के साथ हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज,होडल ब्लॉक अध्यक्ष कुसुम सौरोत,चुनाव पर्यवेक्षक डा. सुधा प्रसाद व उदय भान के पुत्र देवेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लाम्बा ने कहा कि अगर कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आशीर्वाद उदयभान पर नहीं होता तो आज वह हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष नहीं होते। आज पूरा शीर्ष नेतृत्व उदयभान पर विश्वास करता है। उन्हें टिकट दी और वह स्वयं चुनाव लड रहे हैं और हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव लडवा भी रहे हैं।

PunjabKesari

मात्र पांच सौ रुपए में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में पिछले दस वर्षों से भाजपा की सरकार है, लेकिन महंगाई पर कोई लगाम नहीं लगा सकी है। आज भाजपा के शासन में जो गैस का सिलेंडर एक हजार रुपए में मिल रहा है ,वही घरेलू गैस सिलेंडर चुनावों के परिणाम आने के बाद पहली कैबिनेट की मीटिंग होने के बाद  मात्र पांच सौ रुपए में मिलेगा। लाम्बा ने कहा कि प्रत्येक महिला कार्य और कमाई चाहती है,महिलाएं मेहनती होती हैं। राहुल गांधी की सोच है कि प्रत्येक महिला को रोजगार मिले। जितनी भी महिलाएं घरों पर बैठी रहती हैं, वह कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग करें, उसके बाद उन्हें काम और कमाई की जिम्मेदारी कांग्रेस की होगी।

महिला के बैंक खाते में दो हजार डालेगी सरकार
रोजगार के तौर पर महिलाएं पंद्रह से तीस हजार रुपए प्रति माह तक कमाई करेंगी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रत्येक महिला के बैंक खाते में महीने की पहली तारीख को दो हजार रुपए आऐंगे, ताकि महिलाएं बेरोजगारी और मंहगाई से लड सकें। घर के बुजुग माता पिता के खाते में पैंशन के तौर पर प्रति माह बारह हजार रुपए आएंगे। अब कोई भी बुजुर्ग अपनी औलाद के लिए बोझ नहीं बनेगा। लाम्बा ने कहा कि भाजपा ने बुजुर्गों को कभी इतनी पैंशन नहीं दी है।  3 सौ यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। बढती बेरोजगार,मंहगाई,किसान,मजदूर,व्यापारी वर्ग अपने शोषण से परेशान हो चुके हैं।

किसानों की फसल का उचित रेट मिलेगा
उन्होंने कहा कि आज हमारा अन्नदाता सरकार से अपनी फसल का उचित दाम मांग रहा है, लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने फसल का उचित दाम तक नहीं दिया, जिसके कारण आज किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों की फसल का उचित रेट मिलेगा, किसान का कर्जा माफ होगा और किसान को आत्महत्या करने को मजबूर नहीं होना पडेगा। अगर हमारा अन्नदाता किसान कर्ज में डूब कर आत्महत्या करेगा,खेत और खलिहान छोड देगा तो देश की 140 करोड़ जनता का पेट कौन पालेगा।

किसान का कर्जा माफ करेगी कांग्रेस सरकार
हमारा वादा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान की फसल का उचित दाम मिलेगा। किसान का कर्जा माफ होगा और किसान को आत्महत्या करने को मजबूर नहीं होना पडेगा। अल्का लाम्बा ने लोगों से अपील कर कहा कि 5 अक्टूबर को एक एक वोट कांग्रेस प्रत्याशी उदय भान के पक्ष में डालें और उन्हें विजयी बनाएं।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!