Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलाव को लेकर अलर्ट जारी, नमी की मात्रा बढ़ने से छाएगी धुंध

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Dec, 2022 09:59 AM

alert issued regarding weather change in haryana

हरियाणा में मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अलसुबह व देर रात्रि को ठंड बने रहने की संभावना है। वातावरण में उपस्थित नमी से कहीं-कहीं अलसुबह...

हिसार : हरियाणा में मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अलसुबह व देर रात्रि को ठंड बने रहने की संभावना है। वातावरण में उपस्थित नमी से कहीं-कहीं अलसुबह हल्की धुंध भी छाने की संभावना है। वहीं प्रदेश में हवा चलने और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते रात्रि तापमान में गिरावट बनी हुई है। प्रदेश में सबसे कम रात्रि पारा कौल (कैथल) का 6.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान ए.एम.एफ.यू. (ए.डब्ल्यू.एस.) द्वारा दर्ज किया गया।

हिसार का रात्रि तापमान 6.2 डिग्री सैल्सियस और बालसमंद का रात्रि तापमान 6.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। यह पारा सामान्य से 3 डिग्री सैल्सियस कम है। प्रदेश में अलसुबह और रात्रि के समय ठंड बढ़ गई है। हिसार, बालसमंद व कौल के अलावा रात्रि तापमान अम्बाला का 7.8 डिग्री सैल्सियस, नारनौल का 8.2 डिग्री, रोहतक का 10.2 डिग्री, भिवानी का 9.3 डिग्री, सिरसा का 9.6 डिग्री, फतेहाबाद का 8.3 डिग्री, गुरुग्राम का 7.6 डिग्री, महेन्द्रगढ़ का 7.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम 7 दिसम्बर तक साफ व खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 8 दिसम्बर को आंशिक बादल तथा हवाओं में बदलाव भी संभावित है।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!