अजय चौटाला के आक्रमक तेवर, पीएम मोदी के साथ-साथ हुड्डा को भी लपेटा

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Jul, 2024 12:01 PM

ajay chautala s aggressive attitude targeted pm modi as well as hooda

लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार रविवार को अपने बेटे दुष्यंत के साथ भिवानी पहुंचे जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला काफी भावुक दिखे। इस दौरान उन्होंने मोदी पर कटाक्ष कर हुड्डा को लेकर काफी भला-बुरा कहा।

भिवानी : लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार रविवार को अपने बेटे दुष्यंत के साथ भिवानी पहुंचे जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला काफी भावुक दिखे। इस दौरान उन्होंने मोदी पर कटाक्ष कर हुड्डा को लेकर काफी भला-बुरा कहा। उन्होंने कांग्रेस को सांप बताकर साथ इशारों ही इशारों में भाजपा को बिच्छू की संज्ञा दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वोट काम करने से नहीं, हवा बनाने से मिलते हैं।

रविवार को भिवानी में हुई जिला स्तरीय कार्यकर्त्ता बैठक में अजय विरोधियों पर काफी आक्रमक दिखे। अजय ने कहा कि मोदी छाती ठोककर, बड़े नखरे व घमंड के साथ 400 पार का नारा देते थे लेकिन 240 पर सिमट गए। अब भूपेन्द्र हुड्डा 60 सीटें जीतकर हरियाणा में सरकार बनाने का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि अब हुड्डा के बाप का राज नहीं। प्रजातंत्र है जिसमें जीत-हार का फैसला जनता करती है। हुड्डा की खुद की तसल्ली नहीं। वह सोनिया गांधी की धोती उठाएंगे, राहुल का कुर्ता पकड़े मिलेंगे, प्रियंका के साथ चलेंगे या वेणुगोपाल की चप्पल उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी तो कहने व करने वाला खुद था। लोगों ने उसकी घीस निकाल दी, हुड्डा तो चीज ही क्या है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी, चाहे वह विरोध में थे (कांग्रेस) या साथ में (भाजपा) उनमें कोई सांप था, कोई शेषनाग तो कोई बिच्छू। जिन्होंने हमें डंसने का ही काम किया। फिर उन्होंने काम न होने से नाराज कार्यकर्ताओं से कहा कि वोट काम करने से नहीं, हवा बनाने से मिलते हैं। अजय ने उदाहरण दिया और कहा कि जब वे 1998 में भिवानी लोकसभा चुनाव लड़ने आया तब मैंने कोई काम नहीं किया था। बंसीलाल तक की नाक रगड़वाई और जीता। फिर जीतने के बाद 5 साल बहुत से लोगों के काम किए, नौकरी लगवाई और कई को एच.सी.एस. तक लगाया, पर जिता दी श्रुति चौधरी। उन्होंने कहा कि बंसीलाल व सुरेंद्र ने काम किए होंगे। श्रुति ने कौन सा काम करवाया था। यहां तक की कुलदीप बिश्नोई को तो जानते भी नहीं थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!