पैतृक गांव मिर्जापुर पहुंचे सीएम सैनी; जनसभा को किया संबोधित, लोकसभा की 10 सीटों पर किया जीत का दावा

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 21 Mar, 2024 02:54 PM

after reaching mirzapur cm saini addressed the public meeting

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरूवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने घर मिर्जापुर पहुंचे। नारायणगढ़ के मिर्जापुर पहुंचने पर नायब सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अंबाला (अमन कपूर): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरूवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने घर मिर्जापुर पहुंचे। नारायणगढ़ के मिर्जापुर पहुंचने पर नायब सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान नायब कैबिनेट के राज्यमंत्री सुभाष सुधा, राज्यमंत्री असीम गोयल, लोकसभा उम्मीदवार बंतो कटारिया मौजूद रही। मिर्जापुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

नायब सैनी ने अपने संबोधन में नारायणगढ़ के लोगों का धन्यवाद किया और कहा वे नगर खेड़ा पर माथा टेकने आए हैं। अब जिम्मेदारी बड़ी है तो शायद बार-बार नही आ पाऊंगा लेकिन अंबाला लोकसभा से स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया उम्मीदवार है। उन्हें जितवाकर संसद में भेजने का काम करें। मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व की जहां जमकर तारीफ की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कुर्बानी का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हरियाणा की सभी 10 सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी की झोली में डालने की अपील की। वहीं उन्होंने गांव के लोगों से कहा जब भी जरूरत होगी वो वहां आ जाएंगे जहां आप बुलाओगे मैं आऊंगा।

PunjabKesari

विज की नाराजगी पर बोले सीएम सैनी

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री की नाराजगी पर CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनिल विज नाराज नहीं हैं। वे हमारे आदरणीय हैं, हमारे वरिष्ठ नेता हैं, उनका मार्गदर्शन मिलता है। उनका आशीर्वाद पहले भी था, अब भी है। उन्होंने कहा कि विज साहब, हमारे वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनके पास जाऊंगा और चाय पीकर आऊंगा। साथ में उनका आशीर्वाद भी लूंगा। सीएम नायब सिंह सैनी ने ये बात कैथल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!