39 साल बाद, ओपी धनखड़ की अगुवाई में भाजपा की प्रदेश परिषद बैठक, दिग्गजों का लगा जमावड़ा

Edited By Shivam, Updated: 13 Oct, 2021 09:26 PM

after 39 years bjp s state council meeting led by op dhankhar

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के संगठनात्मक ग्राफ को विस्तार देने के साथ प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रदेश परिषद की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। 1982 के बाद करीब चालीस साल के बाद यह दूसरी प्रदेश परिषद...

चंडीगढ़ (धरणी): भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के संगठनात्मक ग्राफ को विस्तार देने के साथ प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रदेश परिषद की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। 1982 के बाद करीब चालीस साल के बाद यह दूसरी प्रदेश परिषद की बैठक भाजपा संगठन द्वारा बुलाई गई। बैठक में विशेष रूप से मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ के साथ केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने भी शिरकत की। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार है, इसलिए हम सब कार्यकर्ताओं पर जिम्मेदारी भी अधिक है और मुझे हर्ष है कि हमारी सरकार और संगठन अंत्योदय के संस्कार के साथ मिलकर जनसेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब विकट परिस्थितियां थी, आज समय अनुकूल है। इसलिए संगठन के विचार को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लेकर जाओ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व की सरकारों ने ऐसा माहौल बना रखा था कि केवल राजनीतिक लोग और उनके परिवार इनके इर्द-गिर्द ही सत्ता घूमती थी। हमने चीजों को बदला है हम सत्ता के माध्यम से सेवा का भाव रखते हैं। अनेकों योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार की है जो केवल सेवा और अंत्योदय के लिए है।

मुख्यमंत्री में कहा कि केंद्र और प्रदेश की लगभग 580 योजनाएं गरीबों के लिए बनी हैं लेकिन कई बार किसी कारण से कुछ पात्र लोग इनका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। प्रदेश सरकार ने इसके समाधान के लिए परिवार पहचान पत्र बनाए और अब लक्ष्य ये है कि कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं के लाभ से छुट न जाए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश की जनता को गरीबी रेखा से मुक्त करना है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ अपने व्यक्तिगत विकास के लिए भी काम करने की बात कही।

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि हम हरियाणा को पर्ची-खर्ची के शासन से निकाल कर लाए हैं। हमारी पार्टी के काम करने का तरीका ही हमारी मजबूती का आधार है। हमारे विचार को जनता ने स्वीकार करते हुए हमें आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता जानती है कैसे किसानों को 5 -5 रूपये के चेक दिए जाते थे। कैसे सत्ता का सुख राजनीतिक घराने लेते थे। आज सब बदल गया है, गरीब और असहाय के लिए सरकार काम कर रही है। देश मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में अलग पहचान बनाए हुए है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रांतीय परिषद की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस प्रदेश परिषद की ऐतिहासिक बैठक के माध्यम से प्रदेश सरकार के जनकल्याण के कामों के लिए आभार प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आम जन के जीवन स्तर में आधारभूत बदलाव के लिए अनेकों योजनाएं और नीतियां बनाई। किसानों के लिए जोखिम फ्री खेती, एमएसपी पर फसलों की खरीद, भावांतर भरपाई, हर खेत को पानी जैसे अनेक काम जिनकी बराबरी आज कोई दूसरा राज्य नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कामों ने युवाओं के दृष्टिकोण में भी बदलाव ला दिया है, जो युवा सोचता था कि सरकारी नौकरी तो केवल नेताओं और राजनीतिक लोगों के घर के चक्कर काटने से मिलेगी, आज वो सरकारी नौकरी मैरिट के आधार पर मनोहर लाल सरकार ने प्रदेश के युवाओं को दी है। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस से आज सीधा लाभ लाभार्थी को अपने बैंक खाते में मिलता है। पारदर्शी तंत्र ने भ्रष्टाचार को तोड़ कर रख दिया है। इसी तरह हरियाणा की खेल नीति के कारण देश का तिरंगा दुनिया में शान से फहरा रहा है। प्रदेश की खेल नीति का अध्यन दूसरे राज्य करने आ रहे हैं।

धनखड़ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित इस प्रान्तीय परिषद की बैठक में कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूँ कि देश की आजादी के लिए जिन शहीदों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया लेकिन कुछ राजनीतिक घरानों के स्वार्थ के कारण वे गुमनाम हो गए उन सबको उस गमनामी से मुक्त करने का काम करेंगे। हमारे सभी मोर्चे उन शहीदों से जुड़े सभी स्थानों पर उनकी याद में कार्यक्रम करेंगे और आज की युवा पीढ़ी को उनके बलिदान से अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का किसान मोर्चा शहीदों के गांवों में जाएं, युवा मोर्चा उनकी याद में साईकिल यात्राएं निकले, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उनके बलिदान स्थानों पर दीपक जलाकर उनको श्रद्धांजलि दे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और एस सी मोर्चा भी अपने समाज मे आजादी के लिए बलिदान हुए गुमनाम शहीदों के नाम कार्यक्रम करें।

धनखड़ ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा त्रिदेव जिसमे बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बी एल ए 2 की नियुक्ति करेंगे द्य उन्होंने कहा कि 27 अक्तूबर तक करीब 7 लाख परिवारों तक 70 हजार भाजपा कार्यकर्ता उनके घर पहुंचेगे और उनको सरकार द्वारा किए गए कामों के बारे में अवगत करवाएंगे द्य उन्होंने कहा कि बूथों पर त्रिदेवों की नियुक्ति के बाद पन्ना प्रमुख और पन्ना समितियों का गठन किया जाएगा द्य इन सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से संगठन के विचार को हर घर तक पहुँचाने का काम भाजपा करेगी।

प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनोती गलत नैरेटिव को तोडऩा है। आज कुछ विरोधी ताकते पार्टी के बारे में गलत नैरेटिव समाज मे बनाने का प्रयास कर रहे है। चाहे सीएए का मामला हो या कृषि कानूनों का एक गलत धरणा जिसका इन विषयों से कोई लेना देना नहीं है वो बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून था विपक्ष ने नैरेटिव सैट किया कि इससे नागरिकता छिनेंगी, कृषि कानूनों के बारे में नैरेटिव सैट किया गया कि इससे मंडियां बंद हो जाएगी, एमएसपी बंद हो जाएगी पर ऐसा इन कानूनों में कहीं नहीं लिखा। इस गलत नैरेटिव को तोडऩे का काम मेरा भाजपा का कार्यकर्ता आने वाले समय मे समाज के बीच मे जाकर करेगा।

बैठक में केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि नीति में हुए बदलाव से किसान को लाभ हो रहें है द्य किसान के जीवन स्तर को सुधार करने के लिए मोदी सरकार दिन रात लगी हुई है द्य उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एमएसपी में 50 प्रतिशत मुनाफा शामिल करके किसान को देना शुरू किया। किसानों के लिए पशुपालन को लेकर भी चिंता सरकार द्वारा की गई। पशुओं के लिए मोबाइल डिस्पेंसरी, बीमा योजना, डेयरी के लिए लोन, तकनीकी रूप से पशुओं में प्रजनन को लेकर क्रांतिकारी शोध जैसे अनेक काम किसानों के लिए सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इतने कामों से विपक्ष परेशान है उनको मुद्दा नहीं मिल रहा, इसलिए वे भ्रम का जाल बनाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना जीवन गरीब कल्याण को समर्पित किया है द्य कोरोना महामारी में गरीब के घर राशन भेजने से लेकर उसके स्वास्थ्य की चिंता तक मोदी सरकार ने किया। उन्होंने कहा देश में सारी योजनाओं की लगभग 80 प्रतिशत योजनाएं गरीबों को केन्द्रीय करके बनाई गई है उन्होंने कहा कि हमें कार्यकर्ता होने के नाते सरकार के ऐसे सभी कामों को आम जनता तक लेकर जाने का काम करना है। यह हमारा दायित्व बनता है कि हम इन योजनाओं का अध्ययन करते हुए एक सकारात्मक माहौल बनाने का काम करना है। प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने का काम हमारा ही है।

बैठक में शरीक होने के लिए प्रदेश भर के नेता और कार्यकर्ता पंचकूला पहुंचे, प्रदेश भाजपा के सभी केंद्र और प्रदेश के  मंत्री और सांसदों के साथ भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, प्रदेश के तीनों महामंत्री डॉ पवन सैनी, विधायक मोहनलाल और एडवोकेट वेदपाल, किसान मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह, महिला मोर्चे की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान,एस सी मोर्चे के प्रदेश प्रधान कृष्णलाल पंवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कम्बोज, युवा मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, अल्पसंख्यक मोर्चे के नसीम अहमद, प्रदेश मीडिया विभाग के प्रमुख डॉ संजय शर्मा,आई टी विभाग के प्रमुख अरुण यादव,सभी जिलों के जिला अध्यक्ष और जिलों महामंत्री, प्रकोष्ठों की प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक व सह संयोजक समेत पार्टी के सभी विभागों के प्रदेश और जिले के प्रमुख और सह प्रमुखों समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1982 में हुई पहली प्रदेश परिषद की बैठक में पहुंचे थे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
जनसंघ से भाजपा के उदय के बाद हरियाणा में 1982 में पहली बार डॉ. कमला वर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश परिषद की बैठक बुलाई गई थी जिसमे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शिरकत की थी। हिसार के नरवाना में हुई उस परिषद बैठक का आयोजन आर्य स्कूल में किया गया था और अनाज मंडी में लगे मंच से वाजपेयी जी ने कार्यकर्ताओं को अपने ओजस्वी भाषण से भावविभोर कर दिया था द्य उस समय के भाजपा कार्यकर्ता बताते है कि हरियाणा की भाजपा इकाई ने अटल जी को पार्टी कोष के लिए एक लाख रुपये की थैली भेंट की थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!