प्रद्युमन हत्याकांड: आरोपी कंडक्टर अशोक कोर्ट में हुआ पेश, अगली तारीख 23 जनवरी (VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Nov, 2017 02:08 PM

प्रद्युमन हत्याकांड में जमानत पर रिहा चल रहे कंडक्टर अशोक को आज कोर्ट में पेश किया गया। अशोक की पेशी एडिशनल सेशन जज रजनी यादव की अदालत में हुई। फिलहाल आरोपी कंडक्टरको अभी तक क्लीनचिट नहीं मिली है, उसकी पेशी की अगली तारीख 23 जनवरी 2018 दी गई है।...

सोहना(सतीश): प्रद्युमन हत्याकांड में जमानत पर रिहा चल रहे कंडक्टर अशोक को आज कोर्ट में पेश किया गया। अशोक की पेशी एडिशनल सेशन जज रजनी यादव की अदालत में हुई। फिलहाल आरोपी कंडक्टरको अभी तक क्लीनचिट नहीं मिली है, उसकी पेशी की अगली तारीख 23 जनवरी 2018 दी गई है।

PunjabKesari

गुरुग्राम के प्रद्युमन हत्या मामले में पुलिस द्वारा बनाए गए मुख्य आरोपी बस कंडक्टर अशोक जमानत पर छूटने के बाद आज गुरुग्राम के एडिशनल सेशन जज रजनी यादव की अदालत में पेश होकर अपनी हाजिरी दी। बता दें कि आरोपी बस कंटक्टर अशोक को गुरुग्राम जिला अदालत से जमानत मिली हुई है। हालांकि अब भी मामले की जांच सीबीआई कर रही है, जबतक सीबीआई इस मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट पेश नहीं करती तबतक आरोपी अशोक को इस मामले में क्लीनचिट नहीं मिल सकती।

PunjabKesari

गुरुवार को आरोपी कंडक्टर अशोक अपने वकील मोहित वर्मा और परिवार वालों के साथ कोर्ट पहुंचा। वकील मोहिल वर्मा ने बताया कि कंडक्टर अशोक को एडिशनल सेशन जज के सामने पेश किया गया। अशोक की हाजिरी के बाद कोर्ट ने कंडक्टर अशोक की अगली पेशी की तारीख 23 जनवरी 2018 दी है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!