हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, महिला HCS अधिकारी मीनाक्षी दहिया को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Sep, 2024 12:34 PM

acb takes big action female hcs officer meenakshi dahiya arrested

हरियाणा में 1 लाख रुपए के रिश्वत केस में एंटी करप्शन ब्यूरो ने हरियाणा सिविल सर्विसिज (HCS) अधिकारी मीनाक्षी दहिया को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार देर रात उनकी गिरफ्तारी के बाद दहिया को पंचकूला में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आगे पेश किया गया। जिसके बाद...

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा में 1 लाख रुपए के रिश्वत केस में एंटी करप्शन ब्यूरो ने हरियाणा सिविल सर्विसिज (HCS) अधिकारी मीनाक्षी दहिया को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार देर रात उनकी गिरफ्तारी के बाद दहिया को पंचकूला में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आगे पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इससे पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट न्यायालय ने रिश्वत के केस में HCS ऑफिसर मीनाक्षी दहिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा जमानत देने से इनकार करने के कुछ दिनों बाद हुई है। कबीलेजिक्र है कि मीनाक्षी दहिया पर पंचकूला के मत्स्य विभाग के एक अधिकारी से रिश्वत लेने का आरोप है। दहिया आरोप लगने के बाद से ही भूमिगत थीं। उन पर आरोप है कि उन्होंने पंचकूला के सेक्टर-11 निवासी जिला मत्स्य अधिकारी राजन खोडा से चार्जशीट वापस लेने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
 

आपको बता दें कि राजन खोडा ने शिकायत में बताया कि 29 मई 2022 को विभाग ने साजिश के तहत उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर चार्जशीट दर्ज की थी, ताकि उनके जूनियर कश्मीर सिंह को पदोन्नति दी जा सके। प्रमोशन फाइल मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेजी गई थी, लेकिन खोडा की चार्जशीट के कारण प्रमोशन रुक गई। बाद में जांच में खोडा निर्दोष पाए गए और चार्जशीट वापस लेने का आदेश जारी हुआ। मीनाक्षी दहिया ने इस चार्जशीट को वापस लेने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। 17 अप्रैल 2024 को उन्होंने स्टेनोग्राफर जोगिंदर सिंह के माध्यम से रिश्वत की मांग की और उसे पूरा कराने के लिए संपर्क किया। बाद में शिकायत पर ACB ने कार्रवाई की और रिश्वत लेते समय सेवादार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ACB की इस कार्रवाई के बाद मीनाक्षी दहिया की गिरफ्तारी हुई और उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!