जींद में AAP की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान पहुंचेंगे

Edited By Isha, Updated: 08 Jun, 2023 08:04 AM

aap tiranga yatra in jind today

हरियाणा के जींद में आज आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाएगी। तिरंगा यात्रा में करीब एक किलोमीटर तक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यकर्ताओं के साथ पैदल सफर तय करेंगे। पहले इस कार्यक्रम का नाम रोड

जींद: हरियाणा के जींद में आज आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाएगी। तिरंगा यात्रा में करीब एक किलोमीटर तक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यकर्ताओं के साथ पैदल सफर तय करेंगे। पहले इस कार्यक्रम का नाम रोड शो दिया गया था, लेकिन अब इसे तिरंगा यात्रा नाम दिया गया है। जींद के कुंदन सिनेमा से लेकर एसडी स्कूल तक यात्रा निकाली जाएगी।

 
हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने अब तक दो चुनाव लड़े हैं। 2022 में हुए निकाय चुनाव से पार्टी ने हरियाणा में शुरुआत की थी। इस चुनाव में पार्टी को मात्र 10.96 प्रतिशत मत ही मिले थे। वहीं दूसरा चुनाव हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव हैं। इस चुनाव में आप ने अच्छा प्रदर्शन किया और 13 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!