हरियाणा मिशन 2024: आम आदमी पार्टी ने शुरू की बदलाव यात्रा, किया हवन यज्ञ

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Dec, 2023 04:48 PM

aam aadmi party started transformation journey

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में आज से बदलाव यात्रा की शुरुआत कर दी है। ये बदलाव यात्रा हरियाणा के महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, कालका और सिरसा से शुरू हुई।

सिरसा (सतनाम) : आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में आज से बदलाव यात्रा की शुरुआत कर दी है। ये बदलाव यात्रा हरियाणा के महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, कालका और सिरसा से शुरू हुई। सिरसा में ये यात्रा आम आदमी पार्टी के हरियाणा के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में शुरू हुई। यात्रा शुरू करने से पहले आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किया और सिरसा के सालासर धाम मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। 

PunjabKesari

अशोक तंवर ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को उठाने का काम करेंगे, वहीं देश में भ्रष्टाचार खत्म हो और प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इस संकल्प के साथ इस यात्रा की शुरुआत की गई है। 

5 राज्यों में चुनावी नतीजों में आम आदमी पार्टी की परफॉर्मेंस पर पूछे गए सवाल के जवाब में अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को भ्रम में रखा है कि INDIA अलायंस बन चुका था और वहां शीर्ष नेतृत्व से बात भी हुई, लेकिन कांग्रेस की प्रवृति धोखा देने की है और उन्होंने वही किया। अशोक तंवर ने कहा कि इन पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से ये बात स्पष्ट है कि कांग्रेस ना तो अकेले चुनाव लड़ सकती है और ना ही अकेले जीतने में सक्षम है। 

वहीं हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत का दावा करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा से जहां बीजेपी और जेजेपी जाने वाली हैं वहीं कांग्रेस भी हरियाणा से जाएगी। इनेलो के परिवर्तन यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक तंवर ने कहा कि सरकार को बदलने के लिए सब को मिलकर जोर लगाना चाहिए लेकिन ये जनता तय करेगी कि वह किसके साथ है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!