नई नवेली दुल्हन ने पति को बोला को कुछ ऐसा... आत्महत्या को मजबूर हुआ युवक, पत्नी समेत 3 पर केस दर्ज

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 16 Jul, 2024 04:35 PM

a young man committed suicide a month after his marriage in gohana

हरियाणा के गोहाना में युवक ने शादी के करीब एक महीने बाद ही सुसाइड कर लिया। परिजनों का कहना है कि उसे उसकी पत्नी प्रताड़ित कर रही थी। शादी के अगले दिन ही पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया था।

गोहाना (सुनील जिंदल): हरियाणा के गोहाना में युवक ने शादी के करीब एक महीने बाद ही सुसाइड कर लिया। परिजनों का कहना है कि उसे उसकी पत्नी प्रताड़ित कर रही थी। शादी के अगले दिन ही पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया था। आरोप है कि पत्नी ने उसे नामर्द कहा। पुलिस ने उसकी पत्नी, सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गोहाना में समता चौक वाल्मीकि कॉलोनी में रहने वाला नवीन लेडीज गारमेंट्स की दुकान पर काम करता था। उसकी करीब एक महीने पहले ही गांव बीचपड़ी की युवती से शादी हुई थी। परिवार ने दोनों का विवाह बड़े ही धूमधाम के साथ किया था। इस बीच बीती रात नवीन ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह वो कमरे से नहीं निकला तो परिजन उसके कमरे में गए। वहां पर नवीन का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिवार में हाहाकार मच गया। नवीन की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक के सुसाइड की सूचना के बाद समता चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। इसके बाद पुलिस ने नवीन की मां सुनीता के बयान दर्ज किए और शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

PunjabKesari

परिजन भी करते थे परेशान

मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि बेटे ने अपनी पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या की है। पत्नी के माता-पिता भी उसे नाजायज परेशान कर रहे थे। शादी के अगले दिन ही पत्नी ने नवीन के साथ झगड़ा शुरू कर दिया था। वो उसे सुसाइड की धमकी देने लगी। सास-ससुर भी लगातार नवीन के साथ झगड़ा करते थे।

आहत होकर उठाया कदम

मां ने बताया कि नवीन को उसकी पत्नी ने नामर्द कहा और छोड़ कर घर चली गई। इससे आहत होकर नवीन ने बीती रात जीवन लीला समाप्त कर ली। सिटी थाना पुलिस ने पत्नी सपना और ससुर व साले के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सोनीपत पुलिस पीआरओ रविंद्र ने बताया कि मृतक नवीन की मां सुनीता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!