गोहाना में आश्रम में सेवा के लिए आया व्यक्ति लापता, एक सप्ताह के बाद भी नहीं लगा सुराग

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Dec, 2024 12:56 PM

a person who came to serve at an ashram in gohana is missing

गोहाना के धनाना गांव स्थित आश्रम से 13 दिसंबर की रात के समय व्यक्ति अचानक गायब हो गया। वह आश्रम में अपने ससुर के साथ रह रहा था।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के धनाना गांव स्थित आश्रम से 13 दिसंबर की रात के समय व्यक्ति अचानक गायब हो गया। वह आश्रम में अपने ससुर के साथ रह रहा था। बीड़ी ज्यादा पीने का आदी होने तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते परिवार ने उसे सेवा के लिए आश्रम में छोड़ रखा था। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर बरोदा थाने में केस दर्ज कर लिया है। 

कैथल जिले के कलायत क्षेत्र के गांव रामगढ़ पांडवा के जरनैल सिंह पुत्र गजे सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पांच भाई-बहन हैं। दिलबाग सिंह उसका बड़ा भाई है। वह दिमागी तौर पर कुछ बीमार है। साथ में उसे ज्यादा बीड़ी पीने की लत भी है। जरनैल का कहना है कि ऐसे में परिवार ने उसे धनाना गांव के एक आश्रम में सेवा के लिए छोड़ दिया था। इसी आश्रम में उसी के साथ उसका ससुर सतीश भी रहता है। 13 दिसंबर की रात के समय दिलबाग अचानक गायब हो गया। सुबह उसके न मिलने पर उसके लापता होने की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!